Vijaya Ekadashi 2024: विजया एकदाशी के दिन क्या करें और क्या न करें?

हिंदू पंचांग में विजया एकादशी को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। 

Vijaya Ekadashi  dos and donts

(Vijaya ekadashi 2024 dos and donts) पंचांग के हिसाब से फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। वहीं इस दिन ऐसी मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति सदा विजयी रहता है। विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। ये व्रत एकादशी पर सूर्योदय से आरंभ होकर अगले दिन द्वादशी तिथि पर सूर्योदय के बाद समाप्त होता है। बता दें, इस साल दिनांक 06 मार्च को विजया एकादशी है। वहीं इस एकादशी तिथि के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

विजया एकादशी के दिन क्या करना चाहिए? (vijaya ekadashi 2024 dos)

lord vishnu ke mantra

  • विजया एकादशी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त (ब्रह्म मुहूर्त मंत्र) में स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें। भगवान विष्णु का ध्यान करें।
  • विजया एकदाशी के दिन गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है। इसलिए इस दिन गंगा स्नान जरूर करें।
  • एकादशी के दिन दोगुना फल प्राप्ति के लिए दान अवश्य करें। इससे सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है।
  • एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) की पूजा जरूर करें। इससे दोनों की कृपा बनी रहती है।
  • अगर किसी जातक के विवाह में कोई परेशानी आ रही है, तो विजया एकादशी के दिन हल्दी, केसर और केला भगवान विष्णु को अर्पित करें और उसके बाद स्वयं ग्रहण करें।
  • विजया एकादशी के दिन पीपल के पेड़ की परिक्रमा जरूर करें।

विजया एकादशी के दिन क्या नहीं करना चाहिए? (Vijaya Ekadashi 2024 Donts)

  • विजया एकादशी के दिन चावल भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।
  • इस दिन झूठ बोलने से बचें। इससे परेशानियां बढ़ सकती हैं।
  • विजया एकादशी के दिन मांस-मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए और प्याज-लहसून नहीं खाना चाहिए।
  • एकादशी व्रत में रात्रि में सोने से बचना चाहिए। इससे व्यक्ति की उम्र कम होती है।
  • एकादशी वाले दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें और इस दिन जागरण करना चाहिए। इससे विष्णु जी की कृपा बनी रहती है।

इसे जरूर पढ़ें - Mythology Mystery: जानें तीन-तीन भगवान विष्णु का रहस्य

विजया एकादशी के दिन करें इन मंत्रों का जाप (Vijaya Ekadashi 2024 Mantras)

Bhagwan Vishnu Ki Puja

विजया एकादशी के दिन इन मंत्रों का जाप जरूर करें और नियमों का विशेष ध्यान करें।

  • ‘ओम नारायणाय लक्ष्म्यै नमः’
  • ओम सिया पतिये राम रामाय नमः
  • ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः

इसे जरूर पढ़ें - Lord Vishnu Mantra: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें भगवान विष्णु के इन मंत्रों का जाप

  • ओम सूर्य नारायणाय नमः
  • ॐ क्लीं कृष्णाय नमः
  • क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा।। ॐ नमो भगवते नन्दपुत्राय आनन्दवपुषे गोपीजनवल्लभाय स्वाहा।।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP