Surya Grahan 2024: सर्व पितृ अमावस्या के दिन लग रहा है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल समेत सभी जरूरी बातें

पंचांग के अनुसार, साल में कुल 4 बार ग्रहण लगता है जिसमें से 2 चंद्र ग्रहण होते हैं और दो सूर्य ग्रहण लगते हैं। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण बीत चूका है। वहीं, अब दूसरा सूर्य ग्रहण सर्व पितृ अमावस्या के दिन लगने वाला है।
image

हिन्दू धर्म में ग्रहण का बहुत महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, साल में कुल 4 बार ग्रहण लगता है जिसमें से 2 चंद्र ग्रहण होते हैं और दो सूर्य ग्रहण लगते हैं। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण बीत चूका है। वहीं, अब दूसरा सूर्य ग्रहण सर्व पितृ अमावस्या के दिन लगने वाला है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं साल के दूसरे सूर्य ग्रहण के सूतक काल समेत सभी जरूरी बातें।

कब लग रहा है साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण? (Kab Lag Rha Hai Saal 2024 Ka Dusra Surya Grahan?)

second solar eclipse 2024

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण सर्व पितृ अमावस्या के दिन लग रहा है यानी कि 2 अक्टूबर, दिन मंगलवार को। सूर्य ग्रहण की शुरुआत रात 9 बजकर 13 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन रात 3 बजकर 17 मिनट पर होगा।

क्या है दूसरे सूर्य ग्रहण का सूतक काल समय? (Kya Hai Dusre Surya Grahan Ka Sutak Kaal Samay?)

शास्त्रों के अनुसार, सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। ऐसे में 2 अक्टूबर को सूतक सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएंगे। सूतक काल में खाना नहीं खाना चाहिये। ऐसे में कुछ भी भूल से ग्रहण न करें।

क्या हैं सूर्य ग्रहण के नियम? (Kya Hain Surya Grahan Ke Niyam?)

ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ करना वर्जित माना गया है लेकिन मंत्र जाप करना बहुत शुभ सिद्ध होता है। ऐसे में ग्रहण के शुरू होने से लेकर समाप्त होने तक आप जिन भी भगवान को मानते हैं उनके मंत्रों का जाप करें।

यह भी पढ़ें:Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्व पितृ अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को दक्षिणा में क्या देना चाहिए?

क्या है सूर्य ग्रहण का उपाय? (Kya Hai Surya Grahan Ka Upay?)

surya grahan 2024

सूर्य ग्रहण के दिन काले तिल का दान करें। इसके अलावा, राहु स्तोत्र का पाठ करें ताकि राहु का बुरा प्रभाव आप पर न पड़े। साथ ही, इस दिन घर में गंगाजल का छिड़काव करें। पीपल के पेड़ की पूजा करना शुभ होगा।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि कब पड़ रहा है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, क्या है इस दिन सूतक काल का समय और जानें अन्य जरूरी बातें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP