image

Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्व पितृ अमावस्या के क्या हैं नियम? जानें

अश्विन माह की अमावस्या इस साल 2 अक्टूबर, दिन बुधवार की पड़ रही है। शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन उन सभी पितरों का श्राद्ध किया जा सकता है जिनकी तिथि के बारे में पता न हो। इसी कारण से यह सर्व पितृ अमावस्या भी कहलाती है।
Editorial
Updated:- 2024-09-27, 09:09 IST

हिन्दू पंचांग के अनुसार, सर्व पितृ अमावस्या यानी कि अश्विन माह की अमावस्या इस साल 2 अक्टूबर, दिन बुधवार की पड़ रही है। शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन उन सभी पितरों का श्राद्ध किया जा सकता है जिनकी तिथि के बारे में पता न हो। इसके अलावा, सर्व पितृ अमावस्या से जुड़े कुछ नियम भी शास्त्रों में वर्णित हैं जिनका पालन आवश्यक माना गया है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये अजन्ते हैं उन नियमों के बारे में विस्तार से।

सर्व पितृ अमावस्या 2024 पर क्या करें क्या नहीं

सर्व पितृ अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण पड़ने वाला है। हालांकि ये ग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा लेकिन इसके बाद भी ज्योतिषीय दृष्टि से कुछ बातों का ख्याल रखना आवश्यक है।

sarva pitru amavasya 2024 ke kya rules hain

सर्व पितृ अमावस्या के दिन गंगा स्नान ब्रह्म मुहूर्त में ही कर लें। दोपहर या शाम के समय स्नान करने से बचें। इसके अलावा, इस दिन पितरों के निमित्त दान भी सुबह के समय करना शुभ होगा।

यह भी पढ़ें: Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्व पितृ अमावस्या पर कब, कितने और कहां जलाएं दीये?

सर्व पितृ अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा जरूर करें क्योंकि भगवान विष्णु पितरों के देवता माने जाते हैं और इनकी पूजा से न सिर्फ पितृ शांत होंगे बल्कि अपना आशीर्वाद भी देंगे।

सर्व पितृ अमावस्या के दिन घर की दक्षिण दिशा में पितरों के नाम का दीया अवश्य जलाएं। पितरों के लिए रूई की बत्ती को सरसों के तेल में काले तिल मिलाकर ही दीया प्रज्वलित करें।

यह भी पढ़ें: Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्व पितृ अमावस्या के दिन जरूर करें ये उपाय, सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

सर्व पितृ अमावस्या के दिन घर के मुख्य द्वार पर भी दीया जलाना चाहिए। इसके अलावा, पीपल के पेड़ की पूजा भी करें। सर्व पितृ अमावस्या के दिन घर में शमी का पौधा भी लगाना चाहिए।

sarva pitru amavasya 2024 ke kya niyam hain

सर्व पितृ अमावस्या के दिन अगरबत्ती भूल से भी न जलाएं। अगरबत्ती का निर्माण बांस से होता है और बांस जलाने से पितृ नाराज हो जाते हैं। यहां तक कि पितृ दोष भी लग सकता है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर सर्व पितृ अमावस्या के दिन कौन से नियमों का पालन करना चाहिए और कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;