अच्छी नौकरी हर कोई चाहता है। लेकिन ऐसी नौकरी आसानी से मिल जाए। ऐसा बहुत कम हो पाता है। अगर आप किसी नौकरी की तलाश में हैं और इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, तो मेहनत और आत्मविश्वास के साथ-साथ कुछ आसान वास्तु उपाय भी आपकी मदद कर सकते हैं। पंडित जन्मेश द्विवेदी जी के द्वारा बताए गए तरीके से आपको जल्दी ही सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं दो असरदार वास्तु उपाय, जो इंटरव्यू में सफलता दिला सकते हैं।
वास्तु शास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे शुभ माना गया है। यह दिशा ज्ञान, बुद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक होता है। इंटरव्यू पर जाने से पहले सुबह स्नान करके इस दिशा की ओर मुंह करके घी या सरसों के तेल का दीपक जलाएं और अपने मन की इच्छा भगवान से प्रकट करें। यह उपाय आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। साथ ही यह आपके प्रयासों को सकारात्मक दिशा देने में मदद मिलेगी।
जब आप इंटरव्यू के लिए निकलें, तो अपनी जेब में तुलसी के पांच सूखे पत्ते या एक छोटा सा पोटली में काले तिल रखें। तुलसी पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होती है, जबकि काले तिल नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का कार्य करते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये वस्तुएं बुरी नजर से बचाते हैं, और भाग्य को सुधारने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: क्या आप भी पहनते हैं फटे-पुराने अंडरगारमेंट? धन हानि के साथ हो सकते हैं कई बड़े नुकसान
वास्तु शास्त्र से आप अपनी दिशा और तरीकों को बदलकर जीवन में बदलाव ला सकते हैं। साथ ही, अपने आसपास की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं। साथ ही, अपने जीवन में परिवर्तन को ला सकते हैं। बस आपको अपने पंडित जी से इसकी जानकारी लेकर इसे सही तरीके से करें।
इसे भी पढ़ें: घोड़े की मूर्ति का मुख घर में किस दिशा में रखनी चाहिए?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।