Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्व पितृ अमावस्या के दिन जरूर करें पितरों की ये आरती, होगी कृपा

सर्व पितृ अमावस्या के दिन पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने का विशेष विधान है। साथ ही, ऐसी मान्यता भी है कि सर्व पितृ अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त दान करने से उनका क्रोध शांत होता है और आशीर्वाद प्राप्त होता है।
image

हिन्दू पंचांग के अनुसार, सर्व पितृ अमावस्या 2 अक्टूबर, दिन मंगलवार को पड़ रही है। सर्व पितृ अमावस्या के दिन पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने का विशेष विधान है। साथ ही, ऐसी मान्यता भी है कि सर्व पितृ अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त दान करने से उनका क्रोध शांत होता है और आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि सर्व पितृ अमावस्या के दिन पितरों की पूजा के दौरान उनकी आरती अवश्य करनी चाहिए। ऐसे में आइये जानते हैं पितरों की आरती के बारे में।

पितरों की आरती (Pitron Ki Aarti)

pitra aarti karne ke labh

जय जय पितर जी महाराज, मैं शरण पड़यों हूँ थारी। शरण पड़यो हूँ थारी बाबा, शरण पड़यो हूँ थारी।। जय जय पितर जी महाराज

आप ही रक्षक आप ही दाता, आप ही खेवनहारे। मैं मूरख हूँ कछु नहिं जाणूं, आप ही हो रखवारे।। जय जय पितर जी महाराज

यह भी पढ़ें:Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्व पितृ अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को दक्षिणा में क्या देना चाहिए?

आप खड़े हैं हरदम हर घड़ी, करने मेरी रखवारी। हम सब जन हैं शरण आपकी, है ये अरज गुजारी।। जय जय पितर जी महाराज

देश और परदेश सब जगह, आप ही करो सहाई। काम पड़े पर नाम आपको, लगे बहुत सुखदाई।। जय जय पितर जी महाराज

भक्त सभी हैं शरण आपकी, अपने सहित परिवार। रक्षा करो आप ही सबकी, रटूँ मैं बारम्बार।। जय जय पितर जी महाराज

पितरों की आरती के लाभ (Pitron Ki Aarti Ke Labh)

pitra aarti karne ka mahatva

तर्पण या पिंडदान के बाद पितरों की आरती अवश्य करनी चाहिए। पितरों की आरती करने से पूजा संपन्न मानी जाती है।

पितरों की आरती करने से पितृ प्रसन्न हो जाते हैं और उनकी कृपा मिलती है। पितरों का भयंकर क्रोध भी शांत होता है।

यह भी पढ़ें:Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्व पितृ अमावस्या के क्या हैं नियम? जानें

पितरों की आरती करने से आत्मिक शांति महसूस होती है। पितरों की आरती करना पितृ साधना के समान होता है।

पितरों की आरती करना उनके प्रति सम्मान को दर्शाना है। पितरों की आरती करने से पितृ ऋण से मुक्ति मिलती है।

पितरों की आरती करने से घर में सुख-समृद्धि और परिवार में खुशहाली बनी रहती है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होते हैं।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से सर्व पितृ अमावस्या के दिन की जाने वाली आरती के बारे में जान सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP