Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्व पितृ अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को दक्षिणा में क्या देना चाहिए?

सर्व पितृ अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को दक्षिणा देने का भी विधान है। ऐसे में आइये जानते हैं कि सर्व पितृ अमावस्या के दिन कौन सी चीजें ब्राह्मणों को दक्षिणा में देनी शुभ होती हैं।  
image

सर्व पितृ अमावस्या इस साल 2 अक्टूबर, दिन बुधवार की पड़ रही है। इस दिन उन पितरों का श्राद्ध किया जाता है जिनकी मृत्यु की तिथि के बारे में पता नहीं होता है। सर्व पितृ अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को दक्षिणा देने का भी विधान है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि सर्व पितृ अमावस्या के दिन कौन सी चीजें ब्राह्मणों को दक्षिणा में देनी शुभ होती हैं।

सर्व पितृ अमावस्या 2024 पर ब्राह्मणों को दक्षिणा में दें कपड़े

sarva pitru amavasya 2024 pr brahmano ko kya daan de

शास्त्रों में लिखित जानकारी के अनुसार, सर्व पितृ अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को कपड़े दक्षिणा में देने चाहिए। कपड़े में ब्राह्मणों को धोती-कुरता और अगर वे विवाहित हैं तो उनकी पत्नी के लिए एक साड़ी दक्षिणा में अवश्य दें। हां ब्राह्मणों की संख्या आप अपने मुताबिक चुन सकते हैं।

सर्व पितृ अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को दक्षिणा में दें फल

सर्व पितृ अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को फल भी दान में दिए जा सकते हैं। पांच प्रकार के फल ब्राह्मणों को इस दिन जरूर दान करें और इस बात का भी ध्यान रखें भी फल शुद्ध और पवित्र हों यानी कि फल गंगाजल से धुले हुए हों और फलों पर किसी भी प्रकार का कोई निशान न हो।

यह भी पढ़ें:Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्व पितृ अमावस्या पर कब, कितने और कहां जलाएं दीये?

सर्व पितृ अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को दक्षिणा में दें बर्तन

sarva pitru amavasya 2024 pr brahmano ko kya daan dena chahiye

तांबे या पीतल के बर्तनों को भी सर्व पितृ अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को दक्षिणा के रूप में देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ब्राह्मणों को दक्षिणा में बर्तन देने से घर में रसोई से जुड़ा कैसा भी दोष दूर हो जाता है। आप चाहें तो बर्तन में कच्ची सब्जी, अनाज, मिष्ठान आदि चीजें दे सकते हैं।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर सर्व पितृ अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को दान में क्या-क्या दिया जा सकता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzinagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP