image

क्या होती है वैदिक राखी? पंडित जी से जानें इसका धार्मिक महत्व और भाई के लिए क्यों हैं शुभ

Vedic Rakhi: इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा। आप इस बार वैदिक राखी अपने भाई को बांध सकते हैं। इसका धार्मिक महत्व और शुभता सबसे ज्यादा होती है।
Editorial
Updated:- 2025-08-06, 23:19 IST

रक्षाबंधन का त्योहार बेहद खास होता है। इस दिन बहन अपने भाई को राखी बांधती। साथ ही, उसकी लंबी आयु की कामना करती हैं। इसलिए यह त्योहार काफी खास होता है। इस साल की राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि संस्कार, संरक्षण और सद्भाव का सूत्र बना सकती हैं। इसलिए इस बार आप वैदिक राखी के तौर पर बना सकते हैं। एस्ट्रोलोजर सिद्धार्थ एस कुमार ने इसके बारे में बताया। साथ ही, वैदिक राखी से भाई को क्या लाभ होंगे। इसके बारे में भी विस्तार से बताया।

क्या होती है वैदिक राखी?

वैदिक राखी का पहले के समय में काफी इस्तेमाल की जाती थी। दूर्वा याने घास, अक्षत, चंदन, सरसों और केसर को मिलाकर जो राखी बनाई जाती है, उसे ही वैदिक राखी कहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इसमें कई सारे तत्वों को मिलाकर एक रक्षा सूत्र बनाया जाता है, जो भाई के लिए बेहद खास होता है।

1 - 2025-08-05T163920.955

वैदिक राखी नें इस्तेमाल हुई चीजों का अर्थ क्या है

  • वैदिक राखी में दूर्वा का इस्तेमाल किया गया है, जो जीवन में स्थिरता, दीर्घायु और विघ्ननाश का कारक होती है।
  • अक्षत जिसे अखंड का प्रतीक माना जाता है। इसका इस्तेमाल भी वैदिक राखी में होता है।
  • केसर वैदिक राखी की ऊर्जा को और ज्यादा बढ़ाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे अग्नि तत्व कहा जाता है।
  • चंदन मन को शांति देता है। साथ ही, विवेक, शुद्ध बुद्धि को बढ़ाता है। इसलिए इसका इस्तेमाल भी वैदिक राखी में किया जाता है।
  • सरसों के दाने शनि दोष से सुरक्षा, दुष्ट दृष्टि से बचाव करता है। इससे वैदिक राखी और खास हो जाती है।

वैदिक राखी को कैसे बांधे?

  • एक शुद्ध लाल या पीला धागा लें।
  • ऊपर दिए गए तत्वों को श्रद्धा और मंत्र के साथ रक्षा-सूत्र में जोड़ें या स्पर्श कराएं।
  • भाई को तिलक लगाकर आरती करें।

2 - 2025-08-05T163919.533

राखी बांधते समय यह रक्षा मंत्र बोलें

  • येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।
  • तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥

इसे भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2025: क्या इस साल भी रक्षाबंधन पर पड़ेगा भद्रा का साया? जानें राखी बांधने का सबसे शुभ समय कौन सा है

वैदिक राखी भाई के लिए क्यों हैं शुभ?

इस बार आप वैदिक राखी को बनाकर अपने भाई को पहनाएं। इससे उसकी आयु और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ेगी। साथ ही, जीवन में आने वाली समस्याएं दूर हो जाएंगी। इसलिए आप भाई को वैदिक राखी को बांधे।

इसे भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर भूलकर भी न करें इन 6 में से एक भी काम, सालभर बनी रहेंगी परेशानी और बाधाएं

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;