Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या के दिन पितरों को चढ़ाएं ये फूल, हो सकती है धन वर्षा

चैत्र अमावस्या के दिन सोमवार है। इसलिए इसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। इस दिन पितरों को खुश करने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। 

Somvati amavasya  offer these flower to Ancestor

(Somvati amavasya 2024 offer these flower to ancestor) पंचांग के अनुसार चैत्र माह की अमावस्या तिथि के दिन सोमवार है। इसलिए इसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। इस दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए प्रकार के उपाय किए जाते हैं। जिससे व्यक्ति को पितृ दोष से छुटकारा मिल सकता है। पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए तर्पण, दान, पिंडदान, पंचबलि कर्म आदि कराया जाता है। अमावस्या तिथि के दिन पितरों और उनके देव अर्यमा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

अब ऐसे में सोमवती अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए फूल अर्पित करना भी बेहद शुभ माना जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि पितरों को कौन से फूल चढ़ाएं।

पितरों को चढ़ाएं सफेद फूल

Yellow Kaner

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितरों को सफेद रंग के फूल बेहद प्रिय है। अगर पितृ आपसे नाराज हैं, तो अमावस्या तिथि के दिन उन्हें सफेद फूल अवश्य अर्पित करें। सफेद रंग का फूल शांत और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इससे पितृ प्रसन्न हो सकते हैं और पितृ दोष से छुटकारा भी मिल सकता है।

पितरों को चढ़ाएं कमल के फूल

अगर आप सोमवती अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो उन्हें सफेद कमल के फूल चढ़ाएं। उन्हें ये फूल बेहद प्रिय है। इससे व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है।

पितरों को चढ़ाएं चंपा के फूल

सोमवती अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त चंपा के फूल चढ़ाएं। इससे व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है और सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या के दिन जरूर लगाएं ये पेड़, पितरों को मिल सकता है मोक्ष

पितरों को चढ़ाएं सफेद गुलाब

पितरों की पूजा में सफेद फूल अवश्य अर्पित करें। इसके अलावा अगर आप उनके लिए वस्त्र चढ़ा रहे हैं, तो उसके साथ सफेद फूल भी रखें। इससे व्यक्ति को मनवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है और ऐश्वर्य की भी प्राप्ति हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Pitra Dosh: घर में पितृ दोष है तो पितृ पक्ष के दौरान करें ये विशेष उपाय

पितरों को न चढ़ाएं ये फूल

dhan ke liye aparajita ke upay

पितरों को भूलकर भी लाल रंग, नीले और पीले रंग के फूल न चढ़ाएं। इसके अलावा तेज सुगंध वाले फूल भी न अर्पित करें। इससे पितृ नाराज हो सकते हैं और व्यक्ति को मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलती है।

अगर आप सोमवती अमावस्या के दिन पितरों के लिए फूल खरीद रहें हैं, तो इस लेख को विस्तार से पढ़ें और इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP