सावन पूर्णिमा का दिन बहुत ही खास माना जाता है क्योंकि यह सावन महीने का आखिरी दिन होता है और इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ भगवान विष्णु की पूजा का भी विशेष महत्व है। साथ ही, पूर्णिमा तिथि होने के कारण इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करना भी बहुत शुभ माना जाता है।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि जहां एक ओर सावन पूर्णिमा के दिन शिव जी को बेलपत्र चढ़ाने से ग्रहों की अशुभता से छुटकारा मिलता है तो वहीं, इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा से आर्थिक स्थिति सुधरती है। इसके अलावा, सावन पूर्णिमा के दिन शंख से भगवान विष्णु को स्नान कराने से कई ज्योतिषीय और धार्मिक लाभ प्राप्त होते हैं। शंख को भगवान विष्णु का ही एक स्वरूप माना जाता है और यह माता लक्ष्मी को भी अत्यंत प्रिय है, तो चलिए जानते हैं सावन पूर्णिमा पर शंख से भगवान विष्णु को स्नान कराने के लाभ।
सावन पूर्णिमा पर शंख से भगवान विष्णु को स्नान कराने के लाभ
धन और समृद्धि: शंख को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इस दिन दक्षिणावर्ती शंख से विष्णु जी का अभिषेक करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती। ऐसा माना जाता है कि शंख में सभी तीर्थों का वास होता है, इसलिए शंख के जल से अभिषेक करने पर सभी तीर्थों में स्नान करने के समान पुण्य मिलता है।
मनोकामना पूर्ति: इस विशेष दिन पर शंख से भगवान विष्णु का अभिषेक करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यदि आप किसी खास इच्छा की पूर्ति चाहते हैं तो इस उपाय को करने से आपका भाग्य मजबूत होता है और आपकी इच्छाएं पूरी होती हैं।
यह भी पढ़ें:सावन पूर्णिमा का ये दान खोल सकता है आपके लिए परम सौभाग्य का रास्ता
शांति और सकारात्मकता: शंख की ध्वनि और उसमें रखे जल में एक अद्भुत सकारात्मक ऊर्जा होती है। शंख से अभिषेक करने पर घर का वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इससे घर में सुख-शांति और सकारात्मकता का संचार होता है।
पितृ दोष से मुक्ति: ज्योतिष में शंख से भगवान विष्णु का अभिषेक करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। ऐसा करने से पितर तृप्त होते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं। इस उपाय से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
यह भी पढ़ें:कल सौभाग्य योग में पड़ रही है सावन पूर्णिमा, जानें स्नान-दान से लेकर पूजा तक का शुभ मुहूर्त और महत्व
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों