शादी में आ रही अड़चन होगी दूर, अपनाएं सिंदूर के ये 3 उपाय

शादी होने में अगर कई तरह की रुकावट आ रही हैं या फिर आपकी शादी पक्की हो गई है लेकिन फिर भी आप विवाह के बंधन में नहीं बंध पाई हैं तो आप सिंदूर के तीन उपाय अपना सकती हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-08-09, 16:50 IST
some sindoor astro remedies for early marriage

जल्दी शादी करने के लिए कई लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं, लेकिन फिर भी विवाह होने से पहले किसी प्रकार का संकट या फिर रुकावट आ ही जाती हैं। जल्दी शादी करने के प्रभावी उपायों में से एक है सिंदूर के उपाय। अगर आपके घर में भी किसी की शादी होने में बहुत परेशानी आ रही है या फिर शादी के योग बनने के बावजूद शादी नहीं हो पा रही है, तो आप इन उपायों को अपना सकती हैं। 

1)अगर कुंडली में मांगलिक दोष है तो सिंदूर का यह उपाय अपनाएं 

sindoor astro remedies for early marriage

अगर कुंडली में मांगलिक दोष है और शादी का योग नहीं बन पाता है, तो आप हर मंगलवार को हनुमान जी का पूजन कर सकती हैं और बजरंगबली को सिंदूर चढ़ाएं। ऐसे करने से शादी में आने वाली दिक्कतें दूर होने लगेंगी। इसके अलावा आप हनुमान जी के मंदिर जाकर भी हनुमान जी को लड्डू और फल चढ़ा सकती हैं।

इसके अलावा आपको शिव-पार्वती की हर रोज पूजा करनी चाहिए और उन्हें बेलपत्र, कच्चा दूध, चावल के दान और सिंदूर चढ़ाना चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें- आइए जानते हैं हिंदू विवाह के 8 पारंपरिक रूप के बारे में

2)सिंदूर का दान करने से शादी में अड़चन होगी दूर

अगर कन्या के विवाह में बाधा आ रही हो तो रविवार को किसी महिला को आप मेहंदी, रोली, चूड़ियां और सिंदूर का दान कर सकती हैं। दान लेने वाली महिला अगर घर में काम करने वाली महिला या सफाई वाली हो तो श्रेष्ठ माना जाता है। आप मेहंदी व सिंदूर के साथ छोटा दर्पण व नकद राशि भी दे सकती है। आपको ऐसा 7 रविवार तक करना चाहिए। माना जाता है कि इससे कन्या के विवाह में आ रही बाधाएं इससे दूर होती हैं। (शादी में आ रही अड़चन को दूर करेंगे ये टोटके)

3)काली माता को सिंदूर चढ़ाने से शादी में नहीं आएगी अड़चन

काली माता को आप अगर सिंदूर चढ़ाती है और नियमित रूप से उनकी पूजा करती हैं तो ऐसा करने से माता प्रसन्न होती हैं और शादी में आने वाली अड़चनें दूर होती हैं। आप काली माता की पूजा करते समय उनके सामने सरसों के तेल का दीपक जलाकर काली माता का जाप भी कर सकती हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार यह पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। 

 इसे जरूर पढ़ें- Astro Tips: शादी में आ रही अड़चन दूर करने के उपाय, पंडित जी से जानें

आप इन उपायों को अपनाकर शादी में आ रही अड़चनों को दूर कर सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

Image Credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।