सावन पूर्णिमा पर घर में लगाएं ये पौधे, भाग्य का मिल सकता है साथ

हिन्दू धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, साल में कुल 12 पूर्णिमा तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है सावन पूर्णिमा जो इस साल 9 अगस्त, शनिवार के दिन पड़ रही है। एक ओर जहां सावन पूर्णिमा का धार्मिक महत्व है तो वहीं, इसका ज्योतिष आधार भी मौजूद है।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि सावन पूर्णिमा के दिन घर में पौधा लगाने से सुख-शांति बनी रहती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ऐसे में आइये जानते हैं कि सावन पूर्णिमा के दिन कौन से पौधे घर में लगाने चाहिए और क्या है उनसे मिलने वाले लाभ एवं कैसा पड़ता है उनका प्रभाव।
सावन पूर्णिमा पर घर में शमी का पौधा लगाने के लाभ
शमी का पौधा शनिदेव को प्रिय है और इसका संबंध भगवान शिव से भी माना जाता है। ऐसे में सावन पूर्णिमा के दिन घर में शमी का पौधा लगाने से कई लाभ मिलते हैं:

- सावन पूर्णिमा के दिन घर में शमी का पौधा लगाने से शनि दोष से राहत मिलती है।
- शनि की साढ़े साती और ढैय्या के दुष्प्रभाव कम होते हैं और शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
- शनिदेव का स्थान पश्चिम दिशा में होता है, ऐसे में इस दिशा का दोष दूर हो जाता है।
सावन पूर्णिमा पर घर में तुलसी का पौधा लगाने के लाभ
तुलसी का पौधा सकारात्मकता का स्रोत माना जाता है। साथ ही, इसे मां लक्ष्मी का स्वरूप भी माना जाता है। यही कारण है कि घर में तुलसी का पौधा रखना शुभ होता है:
- सावन पूर्णिमा के दिन घर में तुलसी का पौधा लगाने से धन से जुड़ा दोष दूर होता है।
- तुलसी के पौधे के शुभ प्रभाव से घर की दरिद्रता चली जाती है और धन लाभ होता है।
- पूर्णिमा तिथि मां लक्ष्मी को समर्पित है, ऐसे में इस पौधे को लगाने से उनका वास होता है।\
यह भी पढ़ें: क्या आप जानती हैं रक्षाबंधन के दिन राखी बांधते समय कितनी गांठ लगानी चाहिए?
सावन पूर्णिमा पर घर में बेलपत्र का पौधा लगाने के लाभ
सावन पूर्णिमा यानी कि सावन का आखिरी दिन और सावन के आखिरी दिन भगवान शिव के प्रिय पौधे बेलपत्र को घर में लगाने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और अन्य लाभ भी मिलते हैं:

- सावन पूर्णिमा के दिन घर में बेलपत्र का पौधा लगाने से ग्रह दोष दूर होता है और शुभता आती है।
- इस दिन बेलपत्र का पौधा लगाने से घर में धन भी बढ़ता है क्योंकि इसकी पत्तियों में लक्ष्मी का वास है।
- सावन पूर्णिमा के दिन बेलपत्र का पौधा लगाने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
- सावन पूर्णिमा के दिन क्या दान करें?
- सावन पूर्णिमा के दिन अनाज, वस्त्र एवं चांदी से जुड़ी वस्तु का दान करना शुभ होता है।
- सावन पूर्णिमा के दिन कौन सा दीया जलाएं?
- सावन पूर्णिमा के दिन अलसी के तेल का दीया जलाना चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।