Rath Saptami Ka Daan: रथ सप्तमी का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व माना गया है। पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रथ सप्तमी के रूप में मनाया जाता है। इस साल रथ सप्तमी का पर्व 16 फरवरी, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव की पूजा का विधान है। साथ ही, दान का भी बहुत विशेष स्थान है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि रथ सप्तमी पर क्या दान करना चाहिए।
रथ सप्तमी के दिन अन्न का दान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन अन्न का दान करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और धन-धान्य से घर भरा रहत है। गृह शांति का वास होता है।
यह भी पढ़ें: Rath Saptami 2024 Date: कब है रथ सप्तमी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
इस दिन जल का दान करना भी बहुत लाभकारी माना गया है। रथ सप्तमी के दिन जल का दान करने से मन शांत रहता है और एकाग्रता बढ़ती है। साथ ही, जीवन में सफलता मिलने लग जाती है।
रथ सप्तमी के दिन मिट्टी का दान करना भी शुभ माना गया है। अगर किसी मंदिर, अस्पताल, धार्मिक स्थल, स्कूल आदि के निर्माण हेतु आप मिट्टी का दान करते हैं तो इससे आपके अपने भवन के योग बनते हैं।
यह भी पढ़ें: Rath Saptami 2024 : रथ सप्तमी के दिन करें ये उपाय, आरोग्य की हो सकती है प्राप्ति
रथ सप्तमी के दिन वस्त्रों का दान करना भी शुभ होता है। किसी भी जरूरतमंद को इस दिन वस्त्र अवश्य दान में दें। आप चाहें तो किसी भी मंदिर में वस्त्रों को भेंट के रूप में चढ़ा सकते हैं।(मंदिर जानें के लाभ)
रेह सप्तमी के दिन धन का दान भी करना चाहिए। इस दिन किसी की पढ़ाई, इलाज या जरूरी एवं शुभ काम में धन का दान करने से घर पर कभी भी आर्थिक संकट नहीं आता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जा सकते हैं कि रथ सप्तमी के दिन किन चीजो का दान करना चाहिए और क्या है इसके पीछे का महत्व एवं लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।