पूर्णिमा की रात भूलकर भी न करें ये 5 काम, हमेशा के लिए रूठ सकती हैं माता लक्ष्मी

हिंदू पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि को बहुत पवित्र और शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन यदि आप चंद्रमा की सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अपने जीवन में बनाए रखना चाहती हैं तो रात के समय कुछ कामों को करने से बचना चाहिए। आइए जानें उनके बारे में।
image
image

हिंदू धर्म में किसी भी पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। ऐसा कहा जाता है कि पूर्णिमा की रात को चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से युक्त होता है और बेहद पवित्र और शक्तिशाली माना जाता है। यह तिथि चंद्रमा की पूर्ण कलाओं का प्रतीक भी होती है और इसे सकारात्मक ऊर्जा और माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से भी जोड़ा जाता है। ऐसी मान्यता है कि पूर्णिमा की रात को आपको सात्विक और शुद्ध तरीके से रहना चाहिए जिससे चंद्रमा की ऊर्जा मिले और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा भी बनी रहे। यही नहींज्योतिष शास्त्र मेंऐसा भी कहा जाता है कि यदि आप पूर्ण चंद्रमा की रात यानी कि पूर्णिमा की रात को अनजाने में कुछ गलतियां कर बैठती हैंतो इससे आपके जीवन में आर्थिकहानि हो सकती हैं। यही नहीं ऐसा करने से माता लक्ष्मी रूठ सकती हैं और आपके बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि आपको पूर्णिमा की रात क्या नहीं करनाचाहिए?

नाखून न काटें

वैसे तो शास्त्रों में कभी भी रात के समय नाखून और बाल काटने की मनाही होती है, लेकिन आपको पूर्णिमा की रात को ऐसा करने से पूरी तरह से बचना चाहिए। पूर्णिमा की रात को नाखून काटना अशुद्धता का संकेत देता है और इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। यही नहीं ऐसा करने से माता लक्ष्मी भी नाराज हो सकती हैं।

avoid nail cutting on purnima

घर को गंदा न छोड़ें

पूर्णिमा की रात को माता लक्ष्मी के आगमन का समय भी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि आपका घर पूर्णिमा की रात में गंदा होता है तो माता लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है। यदि घर अस्त-व्यस्त हो या घर के कोने में गंदगीइकट्ठा हो तो माता लक्ष्मी रूठ सकती हैं। मुख्य रूप से पूर्णिमा की रात को किचन और पूजा स्थल गंदा नहीं होना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: भाद्रपद पूर्णिमा पर लगेगा चंद्र ग्रहण तो क्या इस दिन करना चाहिए पितरों का श्राद्ध और तर्पण

दूध या दही का दान न करें

पूर्णिमा की रात को आपको भूलकर भी दूध या दही का दान नहीं करना चाहिए। यही नहीं इस दिन किसी से इन चीजों का दान लेना भी नहीं चाहिए। ऐसा करने से आपको आर्थिक हानि हो सकती है और बनते काम बिगड़ सकते हैं। दूध और दही को समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इन्हें पूर्णिमा की रात को किसी को न दें।

avoid donating milk

घर पर अंधेरा न करें

पूर्णिमा की रात को चंद्रमा अपने पूर्ण प्रकाश से युक्त होता है और इस दिन आपको रात के समय घर पर अंधेरा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में इसके नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं और माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं जिससे अनायास ही धन हानि हो सकती है। आपको पूर्णिमा की रात को घर पर दीपक भी जलाने चाहिए और मुख्य द्वार पर भी घी का दीपक प्रज्वलित करना शुभ माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: भाद्रपद पूर्णिमा पर लग रहा है चंद्र ग्रहण, ग्रहों की शुभता के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय

avoid using broom at night

घर पर झाड़ू न लगाएं

शास्त्रों की मानें तो आपको रात के समय कभी भी घर पर झाड़ू नहीं लगानी चाहिए ऐसा करने से माता लक्ष्मी घर में प्रवेश नहीं करती हैं। यदि आप पूर्णिमा की रात को यह गलती करती हैं तो इसके और भी नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं। पूर्णिमा की रात को झाड़ू लगाना न सिर्फ आर्थिक हानि का कारण बन सकता है बल्कि आपकी सेहत के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकता है।

यदि आप भी पूर्णिमा की रात इनमें से कोई भी गलती करती हैं तो माता लक्ष्मी आपसेनाराज हो सकती हैं, इसलिए इन कामों को करने से बचना ही बेहतर होता है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik. com

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP