भाद्रपद पूर्णिमा पर लग रहा है चंद्र ग्रहण, ग्रहों की शुभता के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय

हिन्दू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में पूर्णिमा तिथि को बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन यही तिथि अशुभ भी बन जाती है जब चंद्र ग्रहण का संयोग बने। भाद्रपद माह की पूर्णिमा पर भी चंद्र ग्रहण लगेगा जो साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। ऐसे में भाद्रपद पूर्णिमा पर पड़ने वाले इस चंद्र ग्रहण का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। हालांकि, ज्योतिष में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से चंद्र ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है और ग्रहों की शुभता प्राप्त की जा सकती है। ऐसे में आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से कि चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने और अपनी राशि के अनुसार लाभ पाने के लिए क्या उपाय करें।
भाद्रपद पूर्णिमा के दिन करें राशि अनुसार उपाय
मेष: मेष राशि वालों को इस दिन लाल मसूर की दाल और गुड़ का दान करना चाहिए। इससे आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और नकारात्मकता दूर होगी।
वृषभ: वृषभ राशि वालों को दही और चावल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मानसिक शांति मिलेगी।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को हरी मूंग दाल और हरे वस्त्र दान करने चाहिए। यह उपाय आपके करियर और व्यापार में सफलता दिलाएगा।
कर्क: कर्क राशि के लोगों को चावल और दूध का दान करना चाहिए। इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और मन को सुकून मिलेगा।
यह भी पढ़ें: रिश्तेदार लेकर बैठ गए हैं आपका पैसा, आज ही करें मां लक्ष्मी का ये उपाय... झटपट वापस आ जाएगा धन
सिंह: सिंह राशि वालों को गेहूं और गुड़ का दान करना चाहिए। इससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।
कन्या: कन्या राशि के जातकों को हरी सब्जियां और हरी मूंग दाल का दान करना चाहिए। यह उपाय आपके रिश्तों को बेहतर बनाएगा और जीवन में खुशहाली लाएगा।
तुला: तुला राशि वालों को चावल और चीनी का दान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में संतुलन बना रहेगा और धन की कमी दूर होगी।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों को लाल मसूर की दाल और गुड़ का दान करना चाहिए। इससे आपके जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और साहस बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें: भगवान शिव के प्रिय बेलपत्र में कैसे हुआ मां लक्ष्मी का वास?
धनु: धनु राशि वालों को चने की दाल और बेसन से बनी मिठाई का दान करना चाहिए। यह उपाय आपके भाग्य को मजबूत करेगा और सफलता के नए रास्ते खोलेगा।
मकर: मकर राशि के जातकों को तिल और उड़द की दाल का दान करना चाहिए। इससे आपके जीवन में स्थिरता आएगी और सभी परेशानियां दूर होंगी।

कुंभ: कुंभ राशि वालों को तिल और तेल का दान करना चाहिए। यह उपाय आपके करियर में उन्नति लाएगा और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाएगा।
मीन: मीन राशि के लोगों को चने की दाल और हल्दी का दान करना चाहिए। इससे मानसिक शांति मिलेगी और जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
- भाद्रपद पूर्णिमा साल 2025 में कब है?
- भाद्रपद पूर्णिमा इस साल 7 सितंबर, दिन रविवार को पड़ रही है।
- भाद्रपद पूर्णिमा के दिन क्या दान करें?
- भाद्रपद पूर्णिमा के दिन अनाज, धन और वस्त्र का दान करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।