Paush Putrada Ekadashi Bhog 2025: पौष पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को जरूर लगाएं इन 3 सूखी चीजों का भोग

पौष माह माह के शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी इस साल 10 जनवरी, दिन शुक्रवार को पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-आराधना का विधान है। पौष पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को कई प्रकार की चीजें अर्पित की जाती हैं। साथ ही, इस दिन भगवान विष्णु को भिन्न-भिन्न प्रकार के भोग लगाना भी बहुत शुभ आना जाता है। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि पौष पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को विशेष रूप से कौन सी 3 सूखी चीजों का भोग लगाया जा सकता है और क्या है उससे मिलने वाले लाभ।
पौष पुत्रदा एकादशी 2025 पर भगवान विष्णु को लगाएं मेवा का भोग (Paush Putrada Ekadashi 2025 Bhagwan Vishnu Ko Lagaye Meva Ka Bhog)

भगवान विष्णु को पौष पुत्रदा एकादशी के दिन सूखे मेवा का भोग लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस एकादशी पर भगवान विष्णु को सूखे मेवों का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है क्योंकि मेवा को धन-संपदा का प्रतीक माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Paush Putrada Ekadashi 2025 Kab Hai: पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
पौष पुत्रदा एकादशी 2025 पर भगवान विष्णु को लगाएं फलों का भोग (Paush Putrada Ekadashi 2025 Bhagwan Vishnu Ko Lagaye Falon Ka Bhog)

पौष पुत्रदा एकादशी के दिन फलों का भोग अर्पित करने से भगवान विष्णु की कृपा मिलती है, जिससे व्यक्ति का भाग्य साथ देने लगता है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इससे जीवन में सभी क्षेत्रों में अच्छे अवसर और सफलता प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं।
यह भी पढ़ें: Pausha Putrada Ekadashi 2025: पौष पुत्रदा एकादशी के दिन किन चीजों का करें दान?
पौष पुत्रदा एकादशी 2025 पर भगवान विष्णु को लगाएं पंजीरी का भोग (Paush Putrada Ekadashi 2025 Bhagwan Vishnu Ko Lagaye Panjiri Ka Bhog)

पौष पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंजीरी का भोग लगाने से घर में पारिवारिक शांति स्थापित होती है। गृह क्लेश से छुटकारा मिल जाता है और सदस्यों के बीच आपसी तालमेल और प्यार बढ़ता है। रिश्तों में मजबूती एवं सामंजस्य बैठता है।
अगर आप भी एकादशी का व्रत रखते हैं और पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत भी रखने वाले हैं तो ऐसे में इस लेख में दी गई जानाकरी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि इस एकादशी पर श्री हरि नारायण भगवान विष्णु को कौन सी तीन सूखी चीजों का भोग लगा सकते हैं और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।