Pausha Putrada Ekadashi 2025: पौष पुत्रदा एकादशी के दिन किन चीजों का करें दान?

हिंदू धर्म में पौष पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन किन चीजों का दान करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में विस्तार से इस लेख में जानते हैं। 
Updated:- 2025-01-02, 10:38 IST
pausha putrada ekadashi 2025 what things should be donate for good luck

सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। पूरे साल में कुल 24 एकादशी तिथियां पड़ती है और यह भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि इस तिथि के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन में परेशानियां दूर हो जाती है और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप पूरे साल में कोई व्रत नहीं रखते हैं और केवल एकादशी के दिन व्रत रखते हैं, तो यह बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है। इस दिन विष्णु जी की पूजा विधिवत रूप से करें। अब ऐसे में पौष माह में पड़ने वाली एकादशी तिथि के दिन किन चीजों का दान करना शुभ फलदायी माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

पौष पुत्रदा एकादशी के दिन करें अन्न का दान

ANNA DAAN

पौष पुत्रदा एकादशी के दिन अन्न का दान विशेष रूप से करें। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन अन्न का दान करने से व्यक्ति को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है। पुत्रदा एकादशी का व्रत पौष माह में रखा जाता है। इसलिए इसे पौष पुत्रदा एकादशी कहते हैं। इस दिन आप चावल, दाल, गुड़, हल्दी और गेहूं का दान विशेष रूप से करें। इससे शुभता की प्राप्ति हो सकती है।

पौष पुत्रदा एकादशी के दिन करें पीले वस्त्र का दान

पौष पुत्रदा एकादशी के दिन पीले वस्त्र का दान करना उत्तम फलदायी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरुदोष है, तो पौष पुत्रदा एकादशी के दिन पीले वस्त्र का दान करने से लाभ हो सकता है और जीवन में आ रही सभी बाधाओं से भी छुटकारा मिल जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - Paush Putrada Ekadashi 2025 Kab Hai: पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

पौष पुत्रदा एकादशी के दिन करें पौधे का दान

Paudhe ka daan

पौष पुत्रदा एकादशी के दिन पौधे का दान करने की मान्यता है। इस दिन आप विशेष रूप से तुलसी, मनी प्लांट, शमी और गुड़हल के पौधे का दान कर सकते हैं। इससे भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होगी और सभी कार्यों में जातकों को सफलता मिल सकती है और कार्यों में आ रही बाधाएं भी दूर हो जाती है।

इसे जरूर पढ़ें -  Mythology Mystery: जानें तीन-तीन भगवान विष्णु का रहस्य

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।