ghar ki kis disha mein nahi lagana chahiye nariyal ka ped

इस दिशा में न लगाएं नारियल का पेड़, बढ़ सकता है पारिवारिक क्लेश

वास्तु शास्त्र के अनुसार, नारियल के पेड़ का संबध शुक्र ग्रह से है। इसके अलावा, नारियल के पेड़ में भगवान विष्णु, भगवान शिव और ब्रह्मा का वास माना गया है। साथ ही, नारियल के पेड़ को कल्पवृक्ष भी कहते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-05-24, 14:53 IST

Ghar Mein Kaha Na Lagaye Nariyal Ka Ped: घर में पेड़-पौधे लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि पेड़ या पौधों को घर में लगाने से सकारात्मकता बनी रहती है। हालांकि पेड़ या पौधों को लगाते समय वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का ध्यान रखना जरूरी है, नहीं तो घर पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। 

वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पेड़ बताए गए हैं जिन्हें घर के आंगन में उगाना लाभकारी होता है। इन्हीं में से एक है नारियल का पेड़। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि नारियल का पेड़ घर में लगाते समय दिशा का ज्ञान होना जरूरी है क्योंकि गलत दिशा में लगाया गया नारियल का पेड़ घर पर संकट ला सकता है। ऐसे में आइये जानते हैं कि किस दिशा में नहीं लगाना चाहिए नारियल का पेड़। 

कहां नहीं लगायें नारियल का पेड़? (Where Not To Plant Coconut Tree At Home)

where we should not plant coconut tree

वास्तु शास्त्र के अनुसार, नारियल के पेड़ का संबध शुक्र ग्रह से है। इसके अलावा, नारियल के पेड़ में भगवान विष्णु, भगवान शिव और ब्रह्मा का वास माना गया है। साथ ही, नारियल के पेड़ को कल्पवृक्ष भी कहते हैं। साथ ही, नारियल को माता लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है।

यह भी पढ़ें: तकिए के नीचे अशोक का पत्ता रखने से क्या होता है?

ऐसे में वास्तु शास्त्र कहता है कि नारियल के पेड़ को कभी भी घर की पूर्व या उत्तर दिशा में नहीं लगाना चाहिए। हालांकि ज्यादातर पौधों को इन्हीं दो दिशाओं में लगाना अच्छा मानते हैं लेकिन नारियल के पेड़ को इन दिशाओं में लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है।

यह भी पढ़ें: भगवान को भोग लगाने के बाद क्यों किया जाता है पर्दा?

वास्तु शास्त्र कहता है कि नारियल के पेड़ को उत्तर दिशा में लगाने से धन की हानि होती है और घर में तंगी के हालत पैदा होते हैं। वहीं, पूर्व दिशा में लगाने से मान-सम्मान घटने लगता है और घर में पारिवारिक क्लेश का वातावरण जन्म लेता है। घर की शांति भंग होने लगती है।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर घर की किस दिशा में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए नारियल का पेड़ और क्या है उससे होने वाले नुकसान। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

यह विडियो भी देखें

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;