Kaun Thi Karn Ki Mata Radha: कर्ण को महाभारत के वीर योद्धाओं में से एक माना जाता है। कर्ण के जीवन से जुड़ी कई बातें महाभारत में बताई गई हैं। कर्ण को लेकर महाभारत में ये उल्लेख मिलता है कि वह कुंती पुत्र थे लेकिन माता कुंती ने उन्हें नदी में बहा दिया था क्योंकि वह तब अविवाहित थीं। इसके बाद कर्ण को किसी और ने पाला था। ऐसा कहा जाता है कि कर्ण का भरण-पोषण जिस स्त्री ने किया था उनका नाम राधा था। राधा ही कर्ण की मां कहलाईं थीं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर कौन थीं कर्ण की माता राधा।
कर्ण की माता राधा के बारे में
कर्ण को जब जन्म देने वाली उनकी माता कुंती ने नदी में बहा दिया था तब हस्तिनापुर के महाराज धृतराष्ट्र के सारथी अधिरथ को स्नान करते समय कर्ण एक टोकरी में मिले थे।
अधिरथ ने जब अपनी पत्नी राधा को कर्ण को सौंपा तब राधा देवी ने यह निश्चय किया कि वह कर्ण को पालेंगी। राधा देवी का उल्लेख महाभारत में बहुत कम मिलता है।
यह भी पढ़ें:Mahabharat Katha: 18 दिन तक ही क्यों चला था महाभारत का युद्ध?
राधा देवी को मात्र कर्ण की लालन-पालन करने वाली माता के रूप में जाना जाता है। जबकि राधा देवी परम कृष्ण भक्त भी थीं। श्री कृष्ण की पूजा में वह हमेशा मग्न रहती थीं।
ऐसा माना जाता है कि जब महाभारत युद्ध के दौरान पांडवों के सामने कर्ण खड़े हुए थे, तब एक तरफ माता कुंती ने कर्ण से उनके भाइयों को छोड़ देने की प्रार्थना की थी।
यह भी पढ़ें:महाभारत कथा से जुड़ी वो 5 खूबसूरत महिलाएं जिनके बारे में नहीं जानते अधिकतर लोग!
वहीं, दूसरी ओर कर्ण का लालन-पालन करने वाली माता राधा ने श्री कृष्ण से भेंट कर कर्ण की रक्षा के लिए निवेदन किया था। तब श्री कृष्ण माता राधा के कहने पर कर्ण से मिले थे।
कर्ण के कर्मों के अनुसार उनकी मृत्यु तो निश्चित थी लेकिन श्री कृष्ण ने माता राधा को यह वरदान दिया था कि उनका पुत्र कर्ण हमेशा उनके नाम राधेय से जाना जाएगा।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कौन थी कर्ण की माता राधा जिनके बारे में महाभारत में भी मिलता है वर्णन। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों