Mohini Ekadashi Ki Puja Vidhi, Samagri Aur Mantra: वैशाख माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार की पूजा का विधान है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्ससे आइये जानते हैं मोहिनी एकादशी की पूजा विधि, सामग्री और मंत्रों के बारे में विस्तार से।
मोहिनी एकादशी 2024 पूजा सामग्री
मोहिनी एकादशी के दिन पूजा के लिए सामग्री में काजल, मांगटीका, चूड़ियां, चुनरी, कुंडल, बिंदी, बालों में मोगरे के पुष्प, गले का हार, लाल वस्त्र, स्त्री भेस की पोषक, चंदन, घी का दीया, एक चौकी, गंगाजल, धूप, दीप, नैवेद्य, फल, फूल, माला आदि चीजें शामिल करें।
मोहिनी एकादशी 2024 पूजा विधि
मोहिनी एकादशी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और फिर भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार का भक्तिभाव से ध्यान करें। इसके बाद भगवान विष्णु को गंगाजल से स्नान कराएं और इस दिन मोहिनी के रूप में श्रृंगार करें।
भगवान विष्णु को महिलाओं की भांति वस्त्र पहनाएं। उन्हें काजल, मांगटीका, चूड़ियां, चुनरी, कुंडल, बिंदी, बालों में मोगरे के पुष्प, गले का हार आदि चीजें अर्पित करते हुए सजाएं। इसके बाद भगवान विष्णु को धूप, दीप, नैवेद्य आदि अर्पित करें।
फिर भगवान विष्णु को फल, फूल, माला आदि चढ़ाएं। इसके बाद उन्हें उनका प्रिय भोग लगाएं। फिर विष्णु मंत्रो का जाप करें। भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं और उनकी आरती गाएं। इसके बाद भोग को प्रसाद के रूप में बाटें।
यह भी पढ़ें:Mohini Ekadashi 2024: धन वृद्धि के लिए मोहिनी एकादशी के दिन केले के पेड़ के नीचे जलाएं इस तेल का दीया
मोहिनी एकादशी 2024 मंत्र
मोहिनी एकादशी के दिन 'ॐ मोहिनी राज्य नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें। यह मंत्र भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार का बीज मंत्र है। इस मंत्र के जाप के समय विशेष शुद्धता बनाए रखें क्योंकि बीज मंत्र के जाप के दौरान नियम पालन आवश्यक माना गया है। इसके अलावा, भगवान विष्णु के 'ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।' मंत्र का जाप करना भी बहुत शुभ माना जाता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि मोहिनी एकादशी के दिन किस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा, किन मंत्रों का करना चाहिए इस दिन जाप और क्या है पूजा सामग्री। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों