Mohini Ekadashi 2024 Kele Ke Ped Ke Niche Jalaye Is Tel Ka Diya: हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, साल में कुल 12 एकादशी तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है वैशाख माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली मोहिनी एकादशी। इस एकादशी पर भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि श्री हरि के मोहिनी अवतार की आराधना करने से सौभग्य और सुंदरता की प्राप्ति होती है। वहीं, मोहिनी एकादशी के दिन केले के पेड़ की पूजा भी विशेष रूप से की जाती है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि मोहिनी एकादशी के दिन एले के पेड़ की पूजा के दौरान कौन से तेल का दीया जलाना चाहिए और क्या हैं उसके लाभ।
मोहिनी एकादशी पर किस तेल का दीया केले के पेड़ के नीचे जलाएं?
केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना गया है। एस एमें एकादशी के दिन केले के पेड़ की पूजा का विशेष स्थान माना गया है। इसके अलावा, केले के पेड़ में बृहस्पति का निवास भी होता है। ऐसे में केले के पेड़ की पूजा करना कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करता है, खासतौर पर एकादशी के दिन।
शास्त्रों में बताया गया है कि मोहिनी एकादशी के दिन केले के पेड़ की पूजा के दौरान अलसी के तेल का दीया जलाना चाहिए।
अलसी के तेल का दीया जलाने से घर की आर्थिक स्थिति बेहतर बनती है। घर में से कटंगी और दरिद्रता चली जाती है। इसके अलावा, धन बाधित करने वाले दोष दूर होते हैं।
यह भी पढ़ें:Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को लगाएं इन चीजों का भोग, बनी रहेगी कृपा
मोहिनी एकादशी के दिन केले के पेड़ के नीचे अलसी के तेल का दीया जलाने से घर की नकारात्मकता दू होती है। अलसी, अलसी का तेल और अलसी के बीज मां लक्ष्मी के प्रिय माने जाते हैं। साथ ही, इन्हें धन आकर्षित करने के रूप में जाना जाता है। इस तेल का दीया जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा होती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर मोहिनी एकादशी के दिन केले के पेड़ के नीचे कौन से तेल का दीया जलाना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ एवं महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों