
(Mohini Ekadashi 2024 Date) सनातन धर्म में सभी एकादशी का विशेष महत्व बताया गया है। सभी एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दौरान श्रीहरि के रूप विभिन्न रूपों की पूजा भी विधिवत रूप से की जाती है। वहीं वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन मोहिनी एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु के मोहिनी रूप की पूजा करने का विधान है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति विष्णु जी की पूजा करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। साथ ही सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। अब ऐसे में इस साल मोहिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, शुभ मुहू्र्त क्या है और इसका महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 18 मई को सुबह 11 बजकर 22 मिनट से शुरू हो रही है और इसका समापन 19 मई को दोपहर 01 बजकर 50 मिनट पर होगा। ऐसे में मोहिनी एकादशी का व्रत 19 मई को रखा जाएगा। इस व्रत का पारण को सुबह 05 बजकर 28 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 12 मिनट के बीच किया जाएगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग का निर्माण भी हो रहा है। जो सुबह 05 बजकर 28 मिनट से लेकर पूरी रात तक रहेगा।
इसे जरूर पढ़ें - Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी के दिन पुण्य प्राप्ति के लिए क्या करें और क्या न करें?
इसे जरूर पढ़ें - Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी के दिन जरूर पढ़ें व्रत कथा, सौभाग्य में होगी वृद्धि

मोहिनी एकादशी का व्रत सभी पापों को दूर करने वाला माना जाता है। इस व्रत को रखने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। मोक्ष की प्राप्ति के लिए भी यह व्रत बहुत ही फलदायी माना जाता है।मोहिनी एकादशी का व्रत सुख-समृद्धि की प्राप्ति का भी साधन माना जाता है। मोहिनी एकादशी का व्रत मनोकामना पूर्ति का भी व्रत माना जाता है। इसलिए इस दिन विधिवत रूप से पूजा-पाठ करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- herzindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।