May Panchak 2025: मई माह पर पड़ने वाले पंचक से पहले जरूर खरीदें ये 3 चीजें, आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत

हिंदू धर्म में पंचक को शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए अगर आप इसके अशुभ प्रभावों से बचना चाहते हैं तो पंचक से पहले कुछ ऐसी चीजें हैं। जिन्हें खरीदने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
may panchak 2025 what things should buy for financial stability

हिंदू पंचांग के अनुसार, मई महीने में पंचक 20 मई 2025 मंगलवार के दिन सुबह 07 बजकर 35 मिनट से आरंभ होने जा रहा है और इसका आरंभ 24 मई शनिवार को दोपहर 01 बजकर 48 मिनट पर समाप्त होगा। मई में पंचक मंगलवार को शुरू हो रहा है, इसलिए इसे 'अग्नि पंचक' कहा जाएगा। इस दौरान आग से जुड़े काम करना अशुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि से गुजरता है, तो यह पांच नक्षत्रों जैसे कि धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती को पार करता है। इन पांच नक्षत्रों की अवधि को ही पंचक कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा लगभग ढाई दिनों तक प्रत्येक राशि में रहता है, जिससे इन पांच नक्षत्रों को पार करने में लगभग पांच दिन लगते हैं। अब ऐसे में पंचक से पहले कुछ चीजें हैं। जिन्हें खरीदने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मई पंचक से पहलें खरीदें काले तिल

on-which-day-we-should-not-donate-black-sesame-seeds-1729074266434

ज्योतिष में, काले तिल का संबंध शनि देव से माना जाता है। शनि की शांति और उनके नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए काले तिल का दान और पूजा में उपयोग किया जाता है। पंचक से पहले काले तिल खरीदने से व्यक्ति पंचक के अशुभ परिणाम से बच सकते हैं और कुंडली में स्थित ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है।

मई पंचक से पहले खरीदें पूजा सामग्री

हिंदू धर्म में पंचक काल को शुभ कार्यों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए, इस अवधि से पहले पूजा सामग्री खरीदकर लोग शुभ मुहूर्त में ही इसे घर ले आते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से पूजा निर्विघ्न रूप से संपन्न होती है और उसका फल भी शुभ मिलता है। कई परिवारों में यह एक परंपरा के रूप में भी माना जाता है कि पंचक से पहले ही पूजा की सभी आवश्यक वस्तुएं खरीद ली जाएं। इसलिए आप भी पंचक से पहले पूजा सामग्री खरीद लें।

इसे जरूर पढ़ें - Mohini Ekadashi Vrat Katha 2025: मोहिनी एकादशी के दिन पढ़ें ये व्रत कथा, सुख-सौंदर्य का मिलेगा आशीर्वाद

मई पंचक से पहले खरीदें चंदन

CHANDAN

चंदन का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। इसे पवित्र और शुद्ध माना जाता है और इसका उपयोग पूजा, अनुष्ठान और तिलक लगाने में किया जाता है। मई माह में पड़ने वाले पंचक को अग्नि पंचक कहा जाता है। इसलिए अगर आप पंचक से पहले चंदन खरीदते हैं तो इससे व्यक्ति को लाभ हो सकता है। आपको बता दें, चंदन शीतलता और गुरु ग्रह का कारक माना जाता है। इसे खरीदने से व्यक्ति की कुंडली में स्थित गुरु ग्रह की भी स्थिति मजबूत हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Ekadashi Kab Hai 2025: इस साल मई में कब पड़ रही है मोहिनी एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP