बृहस्पति ग्रह के इन मंत्रों का जाप दूर कर सकता है नौकरी की हर बाधा

Naukri Ke Liye Brihaspati Mantra: नौकरी से जुड़ी कोई न कोई बाधा आप में से बहुत से लोगों की परेशानी की सबसे बड़ी वजह होगी। ऐसे में आज हम आपको इस समस्या से निपटने का सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं।
हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आज हम आपको बृहस्पति ग्रह के मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके निरंतर जाप से आप नौकरी की हर समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
बृहस्पति शांति ग्रह मंत्र (Brihaspati Shanti Mantra)
- देवानाम च ऋषिणाम च गुरुं कांचन सन्निभम। बुद्धिभूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पतिम्।।
- हर गुरुवार (गुरुवार के उपाय) को इस मंत्र के जाप से कुंडली में बृहस्पति मजबूत होंगे और शुभ परिणाम पहुंचाएंगे। बृहस्पति के मजबूत होने पर बुद्धि भी तीव्र बनेगी।
इसे जरूर पढ़ें: बुध ग्रह के इन मंत्रों का जाप समाज में बढ़ा सकता है आपका मान-सम्मान
बृहस्पति बीज मंत्र (Brihaspati Beej Mantra)

- ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।
- ॐ बृं बृहस्पतये नमः।
- हर गुरुवार को इन मंत्रों के जाप से नौकरी की तलाश पूरी होगी और अच्छी जगह नौकरी जल्दी लग जाएगी।
बृहस्पति ध्यान मंत्र (Brihaspati Dhyan Mantra)

- रत्नाष्टापद वस्त्र राशिममलं दक्षात्किरनतं करादासीनं, विपणौकरं निदधतं रत्नदिराशौ परम्। पीतालेपन पुष्प वस्त्र मखिलालंकारं सम्भूषितम्, विद्यासागर पारगं सुरगुरुं वन्दे सुवर्णप्रभम्।।
- हर गुरुवार को इस मंत्र के जाप से नौकरी में तरक्की (नौकरी में तरक्की के उपाय) के रास्ते खुलेंगे और आय में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही, नै नौकरी के रास्ते भी बन सकते हैं।
बृहस्पति विनियोगा मंत्र (Brihaspati Viniyog Mantra)

- ॐ अस्य बृहस्पति नम:
- ॐ अनुष्टुप छन्दसे नम:
- ॐ सुराचार्यो देवतायै नम:
- ॐ बृं बीजाय नम:
- ॐ शक्तये नम:
- ॐ विनियोगाय नम:
- ऊं अंशगिरसाय विद्महे दिव्यदेहाय धीमहि तन्नो जीव: प्रचोदयात्।
- हर गुरुवार को इन मंत्रों का जाप नौकरी के स्थान पर सहकर्मियों के साथ हो रहे तनाव या विवाद को जड़ से खत्म कराएगा और प्रोफेशनल लाइफ में सभी का साथ मिलेगा।
इसे जरूर पढ़ें: Brihaspati: कैसे हुई देव गुरु बृहस्पति की उत्पत्ति, जानें पौराणिक कथा
बृहस्पति वैदिक मंत्र (Brihaspati Vaidik Mantra)
- ओम बृहस्पते अति यदर्यो अर्हाद् द्युमद्विभाति क्रतुमज्जनेषु यद्दीदयच्छवस ऋतप्रजात तदस्मासु द्रविणं धेहि चित्रम्।।
- हर गुरुवार को इस मंत्र के जाप से व्यक्ति को नौकरी से जुड़ी कोई भी कैसी भी परेशानी से निजात मिल जाएगी और नौकरी बदलना चाहते हैं तो उसमें भी सफलता हाथ लगेगी।
तो ये थे बृहस्पति देव के मंत्र जिनके जाप से आप नौकरी की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।