Makar sankrati  chant these mantras for Success

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति के दिन करें सूर्यदेव के इन मंत्रों का जाप, मिलेगी सफलता

हिंदू धर्म में सभी त्योहारों का विशेष महत्व है। वहीं मकर संक्रांति का पर्व ग्रहों के राजा सूर्यदेव को समर्पित है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-01-02, 11:45 IST

(Makar sankrati 2024 chant these mantras for success) मकर संक्रांति का पर्व ग्रहों के राजा सूर्यदेव की पूजा के लिए अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। इस दिन सूर्यदेव उत्तरायण होते हैं और इस दिन से ही देवताओं का दिन शुरू हो जाता है। वहीं व्यक्ति के जीवन में सूर्य का प्रभाव अहम माना जाता है। इससे जातक के मान-सम्मान और पद में वृद्धि भी हो होती है। सभी कार्यों में पिता का सहयोग प्राप्त होता है।

वहीं अगर व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होती है, तो उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। अब ऐसे में मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करना शुभ फलदायी माना जाता है।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से मकर संक्रांति के दिन किन मंत्रों का जाप करना है। इसके बारे में जानते हैं। 

इस विधि से करें सूर्यदेव की पूजा  (SuryaDev Puja Vidhi)

makar sankranti kya daan kare

मकर संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त (ब्रह्म मुहूर्त मंत्र) में स्नान करें और लाल या नारंगी वस्त्र पहनें। फिर सूर्योदय होने के बाद एक लोटे में जल, गंगाजल (गंगाजल नियम), अक्षत, लाल चंदन, फूल, गुड़ डालकर सूर्य को जल अर्पित करें और इस मंत्र का 21 बार जाप करें और इस दिन व्रत रखना शुभ फलदायी माना जाता है।

इसलिए अगर आपको किसी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो मकर संक्रांति के दिन व्रत रख सकते हैं। 

'ओम सूर्याय नम: '

इसे जरूर पढ़ें - Paush Month 2023: पौष माह में जरूर करें सूर्यदेव के इन मंत्रों का जाप, मान-सम्मान की होगी प्राप्ति

सूर्यदेव के इन मंत्रों के जाप से होगा लाभ  (Surya Dev Mantra)

इस मंत्र का 11 बार जाप करें। इससे आपकी सभी पीड़ा दूर हो सकती है।

  • ओम ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।

यह विडियो भी देखें

सूर्यदेव को जल अर्पित करने के दौरान इस मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। 

  • ओम ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।

इस मंत्र का 21 बार जाप अवश्य करें। इससे आपको मानसिक शांति मिल सकती है। 

  • ओम ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।

इसे जरूर पढ़ें - सूर्य देव की पूजा करने से मिलते हैं ये चार बड़े लाभ

अपनी राशि के अनुसार सूर्यदेव के मंत्रों का करें जाप  (Chant these Surya dev Mantras as per zodiac Signs)

makar sankranti ki date

  • मेष राशि - ओम अचिंताय नम:
  • वृषभ राशि - ओम अरुणाय नम:
  • मिथुन राशि - ओम आदिभुताय नम:
  • कर्क राशि - ओम वसुप्रदाय नम:
  • सिंह राशि  - ओम भानवे नम:
  • कन्या राशि - ओम शांताय नम:
  • तुला राशि - ओम इंद्राय नम:
  • वृश्चिक राशि - ओम आदित्याय नम:
  • धनु राशि - ओम शर्वाय नम:
  • मकर राशि - ओम सहस्त्र किरणाय नम:
  • कुंभ राशि - ओम ब्रह्मणे दिवाकर नम:
  • मीन राशि - ओम जयिने नम:

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;