एकादशी के दिन भगवान विष्णु को अपराजिता चढ़ाने से क्या होता है?

एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इस दिन उनकी पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान उन्हें कई प्रकारके फूल अर्पित किए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु को पुष्प अर्पित करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। साथ ही, सकारात्मकता का भी संचार होता है। भगवान विष्णु को अलग-अलग पुष्प चढ़ाने के भिन्न-भिन्न लाभ होते हैं। इसी कड़ी में आज हम ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानेंगे कि एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु को अपराजिता का फूल चढ़ाने से क्या होता है।
एकादशी के दिन भगवान विष्णु को अपराजिता अर्पित करने के लाभ
अपराजिता का फूल धन और समृद्धि से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि इसे भगवान विष्णु को चढ़ाने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और घर में धन का आगमन होता है। खास तौर पर सफेद अपराजिता का फूल माता लक्ष्मी को भी बहुत प्रिय है और एकादशी पर इसे चढ़ाने से धन-धान्य की कमी नहीं होती।
अपराजिता नाम का अर्थ ही है 'जो कभी पराजित न हो'। यह फूल नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मकता को आकर्षित करने में सहायक माना जाता है। एकादशी के दिन इसे भगवान को अर्पित करने से घर से नकारात्मकता का प्रभाव समाप्त होता है और सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है।
यह भी पढ़ें: कैसे होते हैं एकादशी पर जन्मे लोग? जानें नेचर से लेकर करियर तक सब कुछ
भगवान विष्णु को अपराजिता का फूल चढ़ाने से व्यक्ति को अपने कार्यों और जीवन में आने वाली बाधाओं पर विजय प्राप्त होती है। यह मनोकामनाओं की पूर्ति में भी सहायक होता है क्योंकि भगवान विष्णु प्रसन्न होकर भक्तों की इच्छाएं पूरी करते हैं। अपराजिता के फूल का संबंध विभिन्न ग्रहों से भी होता है।
भगवान विष्णु को एकादशी के दिन अपराजिता का फूल चढ़ाने से ग्रह दोष दूर होता है। विशेष रूप से अपराजिता भगवान शिव और शनिदेव का प्रिय माना जाता है। ऐसे में इसे भगवान विष्णु को चढ़ाने से शिव जी का भी आशीर्वाद मिलता है और शनि दोष, शनि की साढ़े साती एवं शनी ढैय्या से राहत मिलती है।
यह भी पढ़ें: असुर होते हुए भी इन राक्षसों ने क्यों की थी भगवान विष्णु की पूजा?
एकादशी का व्रत और पूजा भगवान विष्णु के प्रति समर्पण का भाव जगाती है। अपराजिता का फूल चढ़ाकर पूजा करने से आध्यात्मिक शांति मिलती है, मन एकाग्र होता है और मोक्ष की प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त होते हैं। यह भक्ति और साधना को और भी अधिक प्रभावी बनाता है और भगवान से हमें जोड़ता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
- भगवान विष्णु को गेंदे का फूल चढ़ाने से क्या होता है?
- भगवान विष्णु को गेंदे का फूल चढ़ाने से पारिवारिक शांति बनी रहती है और गृह क्लेश से छुटकारा मिलता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।