Dhan Ke Vastu Upay: वास्तु के ये 4 गुप्त उपाय आज ही कर लें चुपचाप, बढ़ने लगेगी धन-दौलात

धन और समृद्धि के लिए वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। यह माना जाता है कि जब घर का माहौल सकारात्मक होता है तो धन और खुशियां अपने आप आकर्षित होने लगती हैं। ठीक ऐसे ही वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें वास्तु से जुड़े आसान और गुप्त उपाय बताए हैं जिन्हें आप चुपचाप आजमाकर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना है कि इन उपायों को करते समय न तो कोई आपको देखे और न ही कोई आपको टोके, नहीं तो इससे ये सात्विक उपाय काम नहीं करेंगे।
धन बढ़ाने के लिए वास्तु के गुप्त उपाय
घर का मुख्य द्वार धन के प्रवेश का मार्ग होता है। इसे हमेशा साफ-सुथरा रखें। घर के मुख्य दरवाजे पर गुप्त रूप से यानी कि तब जब कोई आपको नहीं देख रहा हो उस समय काले रंग से लेटे हुए 's' का छोटा सा चिन्ह बनाएं कुछ इस तरह '~'। इससे वो नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है जो धन को बाधित करती है।

वास्तु के अनुसार, जल से जुड़ी चीजें जैसे पानी की टंकी, नल या फव्वारे को सही दिशा में रखना बहुत जरूरी है। घर में पानी की बर्बादी या गलत दिशा पैसों की तंगी का संकेत होती है। इसके अलावा, आप जिस भी बर्तन में पीने का पानी रखती हैं उस बर्तन को लाल रंग के कपड़े से ढक कर रखें। इससे पैसा टिकना शुरू होगा।
यह भी पढ़ें: धन हानि का कारण बन सकती हैं ये 5 गलतियां, कहीं आप में भी तो नहीं हैं ये आदतें
वास्तु के अनुसार रसोई में कभी भी पानी और अग्नि को साथ में नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे धन घटता जाता है। ऐसे में अगर आपका फ्रिज, सिंक या पानी गैस स्टोव के पास है तो आप एक अकाम कर सकती हैं। अपने गैस स्टोव पर नीले रंग का धागा बांध दें। इससे दोष दूर हो जाएगा और धन में वृद्धि के योग बनने लगेंगे।

वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर का स्थान माना जाता है। इस दिशा को हमेशा साफ और खाली रखें। साथ ही, अगर आप गुप्त रूप से यानी कि बिना किसी के आपको देखे इस दिशा में आप कुबेर का पौधा लगाती हैं तो इससे आपके धन में तेजी से बढ़ोतरी होगी। बाद में भले ही कोई भी इस पौधे को देख ले।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
- वास्तु अनुसार घर में पैसे कहां रखने चाहिए?
- वास्तु अनुसार घर में पैसे रखने के लिए उत्तर दिशा सबसे शुभ मानी जाती है।
- कर्ज से मुक्ति के लिए कौन सा वास्तु उपाय करें?
- कर्ज से मुक्ति के लिए घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में गुलाबी रंग की वस्तु रखें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।