Jyeshtha Amavasya 2024: ज्येष्ठ अमावस्या के दिन कुत्ते और गाय को भोजन खिलाना क्यों माना जाता है शुभ?

ज्येष्ठ अमावस्या के दिन गाय और कुत्ते को भोजन कराना क्यों शुभ माना जाता है। इसके पीछे क्या कारण है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 

Jyeshtha amavasya  why feeding cow and dog considered auspicious on that Day ()

(Jyeshtha Amavasya 2024) सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। वहीं इस समय ज्येष्ठ माह का महीना चल रहा है और ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ-साथ पितरों को प्रसन्न करने के लिए विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। अमावस्या तिथि बेहद ही खास और महत्वपूर्ण मानी जाती है। बता दें, इस अमावस्या तिथि के दिन गाय, कुत्ते और कौआ को भोजन कराना क्यों शुभ माना जाता है। इसके पीछे क्या कारण है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

ज्येष्ठ अमावस्या कब है? (Jyeshtha Amavasya 2024 Date)

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि 06 जून गुरुवार के दिन है। इस अमावस्या तिथि की शुरुआत 05 जून को शाम 07 बजकर 54 मिनट से हो रही है और इसका समापन अगले दिन 06 जून को शाम 06 बजकर 07 मिनट पर होगी। उदया तिथि के आधार पर अमावस्या 06 जून को मनाई जाएगी। इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है।

कुत्ते और गाय को भोजन कराना क्यों है शुभ? (feeding cow and dog considered auspicious)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या तिथि के दिन गाय और कुत्ते को भोजन कराना उत्तम फलदायी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो लोग गाय, कुत्ते और कौए को भोजन कराते हैं। उन्हें पितृ दोष से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही पितरों के आशीर्वाद की भी प्राप्ति होती है। ऐसा कहा जाता है कि गाय और कुत्ते को भोजन कराने से वह अन्न पितृ तक पहुंचता है। इसलिए ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन कुत्ते और गाय को भोजन कराना शुभ माना गया है।

इसे जरूर पढ़ें - Jyeshtha Amavasya 2024 Kab Hai: ज्येष्ठ माह की वट अमावस्या कब है? जानें पूजा मुहूर्त और महत्व

ज्येष्ठ अमावस्या के दिन किन चीजों को करने से बचना चाहिए? (What things should be avoided)

ffcaaefbcbafefdcb

  • ज्येष्ठ अमावस्या के दिन अगर कोई आपके घर आए, तो उसे खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए।
  • इस दिन गाय और को भोजन कराना उत्तम फलदायी माना जाता है। इसलिए किसी भी जानवर को मारने से बचना चाहिए।
  • बुजुर्गों का अपमान न करें और न ही अपशब्द बोलें। इससे पितृ नाराज हो सकते हैं।
  • इस दिन अन्न और जल जितना हो सके। उतना ही खाएं। अन्न और जल का अनादर न करें।

इसे जरूर पढ़ें - Jyeshtha Amavasya 2024: ज्येष्ठ अमावस्या के दिन सिद्धि प्राप्ति के लिए क्या करें और क्या न करें?

ज्येष्ठ अमावस्या के दिन गाय, कुत्ते और पक्षी को भोजन अवश्य कराएं। इससे लाभ हो सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP