Jyeshtha Amavasya  dos and donts

Jyeshtha Amavasya 2024: ज्येष्ठ अमावस्या के दिन सिद्धि प्राप्ति के लिए क्या करें और क्या न करें?

ज्येष्ठ अमावस्या के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के लिए उत्तम फलदायी माना जाता है। इस दिन पितरों का तर्पण करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-05-30, 10:48 IST

(Jyeshtha Amavasya 2024) हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को महत्वपूर्ण माना जाता है। हर माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-पाठ करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति हो सकती है। बता दें, ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पूजा के दौरान पितृ चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए। इससे पितृ देव प्रसन्न हो सकते हैं। साथ ही पितृ दोष से भी छुटकारा मिल सकता है। अब ऐसे में ज्येष्ठ अमावस्या के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

ज्येष्ठ अमावस्या के दिन क्या करना चाहिए? 

jyeshth amavasya  ke bare mein

  • ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है।
  • इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व बताया गया है। ज्येष्ठ अमावस्या के दिन अन्न, वस्त्र, पैसे आदि का दान करने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। 
  • ज्येष्ठ  अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण अवश्य करें। इससे व्यक्ति को पितृ दोष से छुटकारा मिल सकता है। 
  • ज्येष्ठ अमावस्या के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। उनकी पूजा करने से दांपत्यों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। 
  • ज्येष्ठ अमावस्या के दिन हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति को ग्रह दोषों से छुटकारा मिल सकता है और मनोवांछित फलों की भी प्राप्ति हो सकती है। 
  • इस दिन आप इष्टदेव की पूजा भी पूरे विधि-विधान के साथ करें। 
  • ज्येष्ठ अमावस्या के दिन तुलसी की पूजा करने से लाभ हो सकता है। साथ ही व्यक्ति को आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिल सकता है। 
  • ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पितृ चालीस का पाठ करना उत्तम फलदायी माना जाता है। 

इसे जरूर पढ़ें - Pitra Dosh: घर में पितृ दोष है तो पितृ पक्ष के दौरान करें ये विशेष उपाय

ज्येष्ठ अमावस्या के दिन क्या नहीं करना चाहिए? 

  • ज्येष्ठ अमावस्या के दिन मांस, मदिरा और तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 
  • ज्येष्ठ अमावस्या के दिन नाखून और बाल नहीं काटने चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी माता नाराज हो सकती हैं और धन की हानि हो सकती है।
  • इस दिन किसी भी व्यक्ति को झूठ, अपशब्द बोलने से बचना चाहिए। इससे श्रीहरि नाराज हो सकते हैं। 
  • ज्येष्ठ अमावस्या के दिन झाड़ू खरीदने से बचना चाहिए। इससे घर में दरिद्रता आती है। 

HOWL. AC UF, QL

इसे जरूर पढ़ें-  नाराज मां लक्ष्मी को कैसे मनाएं?

  • ज्येष्ठ अमावस्या के दिन कोई भी नया काम शुरू नहीं करना चाहिए। इसमें सफलता की संभावना कम हो जाती है। 
  • ज्येष्ठ अमावस्या के दिन यात्रा करना शुभ नहीं माना जाता है। 
  • इस दिन कलह-क्लेश से बचना चाहिए। वरना मानसिक परेशानियां बढ़ सकती है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi.com

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;