बिना तुलसी के लड्डू गोपाल को कैसे लगाएं भोग?

भगवान श्रीकृष्ण को जगतपिता कहा जाता है। वहीं भक्त अपने घर में लड्डू गोपाल रखते हैं। जिनकी पूजा नियमित रूप से करते हैं और भोग लगाते हैं। 

 
How to Offer bhog to laddu gopal without tulsi
How to Offer bhog to laddu gopal without tulsi

(how to offer bhog to laddu gopal without tulsi) लड्डू गोपाल भगवान विष्णु के परमावतार श्री कृष्ण का बाल रूप है। वहीं लाखों भक्त लड्डू गोपाल की विधिवत पूजा करते हैं। लड्डू गोपाल की पूजा से सुख, समृद्धि, शांति और भक्ति प्राप्त होती है। लड्डू गोपाल सभी के लाडले हैं। भक्त इन्हें अपने बेटे के रूप में घर में स्थापित करते हैं और विधिवत पूजा-पाठ करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर इनकी पूजा विधिवत रूप से करें। तो भक्त पर कभी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आती है। वहीं लड्डू गोपाल को भोग लगाने के लिए भी कई तरह के नियम हैं। तुलसी के बिना भोग अधूरी मानी जाती है। अब ऐसे में कई बार ऐसा होता है। घर में तुलसी की पत्ती नहीं रहती है। इसके अलावा कई बार जातक तुलसी की पत्ती तोड़ना भूल जाता है, तो समझ नहीं आता है कि लड्डू गोपाल को भोग कैसे लगाएं। अब ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि बिना तुलसी के लड्डू गोपाल को भोग कैसे लगाएं?

पुदीने के पत्ते से लगाएं भोग

Mint leaves

अगर किसी कारण तुलसी के पत्ते नहीं है, तो लड्डू गोपाल के भोग में पुदीने के पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें, पुदीने के पत्ते का संबंध ग्रहों से है। अगर आप पुदीने के पत्ते का उपयोग भोग में करते हैं, तो शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है और ग्रह दोष से भी छुटकारा मिल सकता है।

केसर से लगाएं भोग

अगर लड्डू गोपाल के भोग के लिए तुलसी उपलब्ध नहीं है, तो उनके भोग में केसर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से जातकों को कभी किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और जीवन में चल रही सभी समस्याएं भी दूर हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - घर पर रखें हैं लड्डू गोपाल तो इन नियमों का करें पालन, पंडित जी से जानें

शमी के पत्ते से लगाएं भोग

अगर आप लड्डू गोपाल को भोग लगा रहे हैं और तुलसी के पत्ते नहीं है, तो इसके अलावा शमी के पत्ते से भोग लगाया जा सकता है। ऐसा कहा जाता है कि शमी के पत्ते में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए भोग में शमी के पत्ते का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - लड्डू गोपाल को किन-किन चीजों से स्नान कराना चाहिए?

दूर्वा से लगाएं भोग

QXavihTRL. SL

दूर्वा भगवान विष्णु और उनके अवतारों को भी प्रिय है। हिन्दू धर्म में दूर्वा को पवित्र और शुभ माना जाता है। लड्डू गोपाल को मक्खन, दूध, दही, फल, मिठाई आदि का भोग लगाएं और उसमें दूर्वा के कुछ तिनके डाल दें। बता दें, दूर्वा पवित्रता और शुभता का प्रतीक है।दूर्वा से भोग लगाने से भगवान कृष्ण के प्रति भक्ति और समर्पण भाव बढ़ता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- herzindagi.com

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP