Vahan Kharidne ka Shubh Muhurat 2025: कार, मोटरसाइकिल, स्‍कूटी खरीदने का सोच रहे हैं, तो सितंबर माह की यह तिथियां है सबसे शुभ

सितंबर 2025 में नई कार, बाइक या स्कूटी खरीदने का सोच रहे हैं? जानें पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा बताए गए शुभ मुहूर्त, तिथियां और किन तारीखों पर वाहन खरीदना टालना चाहिए। सही दिन चुनकर पाएं सुख-समृद्धि और शुभ फल।
vahan kab khariden shubh muhurat
vahan kab khariden shubh muhurat

सितंबर के महीने में अगर आप अपने घर में कोई नया वाहन लेकर आना चाहती हैं, फिर चाहे वह बड़ा हो या छोटा, उसे खरीदने से पहले आपको यह जान लेना बहुत जरूरी है कि किसी दिन उसे खरीदा या बुक कराया जाए। सितंबर का महीना वैसे तो शुभ तिथियों से भरा हुआ है, फिर भी कुछ तिथियां ऐसी हैं कि उनमें अगर आप वाहन खरीदती हैं, तो आपके लिए वह थोड़ा अशुभ भी हो सकता है। इसलिए सितंबर के महीने में वाहन खरीदने की शुभ तिथियों के बारे में जानने के लिए हमने छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्‍योतिषाचार्य एंव पंडित सौरभ त्रिपाठी से बात की। वह कहते हैं, "सितंबर 2025 में 5, 22, 24 और 26 तारीखें वाहन खरीदन के लिए सही नहीं हैं। मगर सितंबर में इसके अलावा सारी तारीखें भी वाहन खरीदने के लिए शुभ नहीं है। "
सितंबर 2025 में नई कार, बाइक, स्कूटी या अन्य वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी है। पंडित जी ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वाहन खरीदने की शुभ तिथि और शुभ मुहूर्त बता रहे हैं।

hubh muhurat for buying new car

सितंबर 2025 वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त

तारीख वार शुभ मुहूर्त का समय योग / नक्षत्र विशेषता
3 सितंबर 2025 बुधवार शाम 04:38 PM से 07:03 PM तक प्रदोष काल, शुभ योग शिव पूजा के लिए श्रेष्ठ समय, वाहन क्रय हेतु शुभ
7 सितंबर 2025 रविवार सुबह 07:00 AM से दोपहर 01:30 PM तक रवि पुष्य नक्षत्र अबूझ मुहूर्त, किसी भी खरीदारी के लिए अति शुभ
12 सितंबर 2025 शुक्रवार सुबह 09:15 AM से 12:10 PM तक सौम्य योग, द्वितीया तिथि शुभता और सुख का प्रतीक दिन
15 सितंबर 2025 सोमवार सुबह 10:22 AM से 01:15 PM तक सिद्धि योग, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र वाहन खरीद के लिए उत्तम योग
21 सितंबर 2025 रविवार सुबह 08:00 AM से 11:45 AM तक अमृत सिद्धि योग वाहन खरीद में स्थायित्व व लाभ
25 सितंबर 2025 गुरुवार सुबह 09:10 AM से दोपहर 01:00 PM तक सर्वार्थ सिद्धि योग कार्य में सफलता और समृद्धि
29 सितंबर 2025 सोमवार दोपहर 02:05 PM से 04:00 PM तक विजय मुहूर्त सफलता, यात्रा और व्यापार में शुभता

इन योगों का ज्योतिषीय महत्व

1. प्रदोष काल

प्रदोष काल भगवान शिव को समर्पित विशेष समय होता है। वाहन खरीदने के लिए यह समय शुभ फल प्रदान करता है, विशेषकर शिव पूजा के बाद।

2. रवि पुष्य नक्षत्र

यह नक्षत्र किसी भी खरीदारी के लिए अबूझ मुहूर्त माना जाता है। रवि पुष्य नक्षत्र रविवार को आता है, जो सूर्य और पुष्य दोनों की शक्तियों का मिलन होता है। इस दिन की गई कोई भी शुरुआत दीर्घकालिक लाभ देती है। इस योग में भी आप नया वाहन खरीद सकती हैं।

3. सौम्य योग

सौम्य योग नाम के अनुसार ही कोमल, शुभ और अनुकूल फल देने वाला होता है। इस दिन कोई भी नया कार्य, विशेषकर वाहन खरीदने से लेकर बेचने तक का काम, सुख-सुविधा और शांति लाता है।

इसे जरूर पढ़ें-Vivah Muhurat 2025: सितंबर से लेकर अक्टूबर तक नहीं बजेंगी शहनाइयां, जानें नवंबर और दिसंबर में कब-कब पड़ेंगी शादी की शुभ तिथियां

4. सिद्धि योग

यह योग सभी कार्यों को सिद्ध करने वाला होता है। यदि आप किसी विशेष वाहन को लंबे समय से खरीदना चाहती हैं, तो इस योग पर उसे खरीदने से अच्‍छा और कुछ नहीं हो सकता है।

5. अमृत सिद्धि योग

इस योग में किया गया कार्य कभी विफल नहीं होता। वाहन खरीदने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय के लिए यह योग अत्यंत शुभ और फलदायक माना गया है।

6. सर्वार्थ सिद्धि योग

यह योग सभी कार्यों को सफल बनाता है। इस योग में वाहन खरीदना जीवन में उन्नति, लाभ और स्थिरता लाता है।

7. विजय मुहूर्त

यह मुहूर्त विजय और सफलता का प्रतीक है। इस दिन आप नया वाहन खरीद सकती हैं या फिर बुक करा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Vivah Muhurat 2025: सितंबर से लेकर अक्टूबर तक नहीं बजेंगी शहनाइयां, जानें नवंबर और दिसंबर में कब-कब पड़ेंगी शादी की शुभ तिथियां

पंडित जी कहते हैं, "सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार का दिन वाहन खरीदने के लिए विशेष शुभ माना जाता है। बस मंगलवार के दिन आपको वाहन खरीदने से बचना चाहिए। "

सितंबर 2025 में कई ऐसे शुभ मुहूर्त हैं जब आप नया वाहन खरीद सकते हैं और वह आपके लिए सुख-समृद्धि का माध्यम बन सकता है। ऊपर दी गई तिथियां न सिर्फ ज्योतिषीय दृष्टि से शुभ हैं, बल्कि ये जीवन में सकारात्मकता और सफलता भी लाती हैं। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP