सप्ताह के सातों दिन लड्डू गोपाल को लगाएं इन चीजों का भोग

(laddu gopal bhog) भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल ही मनमोहक छवि इतनी प्यारी है कि सभी का मन मोह लेती है। आजकल सभी के घरों में लड्डू गोपाल हैं। जो उन्हें घर में एक सदस्य की तरह रखते हैं। परिवार का सदस्य जो खाता है, लड्डू गोपाल को वहीं भोग लगाते हैं। उनका लालन-पालन ध्यानपूर्वक किया जाता है, ताकि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
जिस तरह व्यक्ति हर दिन अलग-अलग प्रकार के भोजन करता है, ठीक वैसे ही लड्डू गोपाल को भी कई तरह के व्यंजन भोग भक्त लगाते हैं। अब ऐसे में सप्ताह के सातों दिन लड्डू गोपाल को क्या भोग लगाने से भगवान श्रीकृष्ण जल्दी प्रसन्न हो सकते हैं। इसके बारे में जानना बेहद जरुरी है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
सोमवार के दिन लड्डू गोपाल को लगाएं ये भोग

सोमवार के दिन लड्डू गोपाल को खीर का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को स्वास्थ्य किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आती है और मनोकामना भी पूरी हो सकती है।
मंगलवार के दिन लड्डू गोपाल को लगाएं ये भोग
मंगलवार के दिन लड्डू गोपाल को लाल फल का भोग लगाना शुभ फलदायी माना जाता है। इससे मंगल दोष से भी छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - घर में कितने लड्डू गोपाल रखना है शुभ, जानें नियम
बुधवार के दिन लड्डू गोपाल को लगाएं ये भोग
बुधवार (बुधवार मंत्र) के दिन लड्डू गोपाल साग और रोटी का भोग लगाएं। भगवान कृष्ण को साग बेहद प्रिय है। इससे सभी दुख दूर हो सकते हैं।
गुरुवार के दिन लड्डू गोपाल को लगाएं ये भोग
गुरुवार के दिन लड्डू गोपाल को पीले लड्डू और पीले मिठाई का भोग लगाएं। क्योंकि भगवान कृष्ण का ये बेहद प्रिय दिन है और यह दिन उन्हीं को समर्पित है।
शुक्रवार के दिन लड्डू गोपाल को लगाएं ये भोग
शुक्रवार के दिन लड्डू गोपाल को मक्खन का भोग लगाएं। मक्खन का भोग लगाने से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिल सकते हैं और सभी दुखों से छुटकारा भी मिल सकता है।
शनिवार के दिन लड्डू गोपाल को लगाएं ये भोग
शनिवार(शनिवार मंत्र) के दिन लड्डू गोपाल को तिल, बताशे और खिचड़ी का भोग लगाना चाहिए। इससे ग्रह दोष से छुटकारा मिल सकता है और भगवान कृष्ण भी प्रसन्न हो सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - घर पर रखें हैं लड्डू गोपाल तो इन नियमों का करें पालन, पंडित जी से जानें
रविवार के दिन लड्डू गोपाल को लगाएं ये भोग

रविवार के दिन लड्डू गोपाल को माखन और मिश्री का भोग लगाएं और रोजाना रात्रि में दूध का भोग लगाएं। इससे लडडू गोपाल की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।