Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:41 AM IST

शमी के पत्तों से करें ये ज्योतिष उपाय, ग्रह दोष से मिल सकता है छुटकारा

ज्योतिष शास्त्र में पेड़-पौधों का संबंध ग्रहों से भी है। अगर आप अपनी कुंडली में स्थित ग्रह दोष को दूर करना चाहते हैं। तो ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Guest Author
Updated:- 2023-08-07, 12:38 IST
remedies for shami plant

ज्योतिष शास्त्र में पेड़-पौधों का संबंध सभी ग्रहों से माना गया है। अगर आपकी कुंडली में स्थित कोई ग्रह दोष है। तो उसे छुटकारा पाने के लिए कुछ खास उपायों के बारे में बताया गया है। जिसमें से एक शमी का पेड़ भी है। शमी के पेड़ का संबंध शनि से है और भगवान भोलेनाथ को शमी के पत्ते बेहद प्रिय है।

तो ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से शमी के पेड़ से जुड़े कुछ उपायों के बारे में विस्तार से जानेंगे। जिससे आपके जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी और ग्रह दोष से भी छुटकारा मिल सकता है। 

शमी के पेड़ को ईशान कोण दिशा में लगाएं

shami plant

ज्योतिष के हिसाब से ऐसा कहा जाता है कि जिस भी व्यक्ति के घर में शमी (शमी के उपाय) का पेड़ होता है। उसके घर में कभी धन की कमी नहीं होती है। अगर आप इसे अपने घर में लगा रहे हैं। तो ईशान कोण दिशा यानी कि उत्तर पूर्व दिशा सबसे शुभ माना जाता है। अगर आपके घर में यह स्थान ज्यादा नहीं है, तो आप इस पौधे को एक छोटे से गमले में लगा सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Shami Plants ke Upay: घर की सभी परेशानियों का हल है शमी का पौधा 

भगवान शिव को बेहद प्रिय है शमी के पत्ते 

shivji shami

ऐसा कहा जाता है कि हर सोमवार, प्रदोष व्रत और चतुर्दशी तिथि को भगवान भोलेनाथ (भगवान भोलेनाथ मंत्र)को शमी के पत्ते अर्पित करने से वह बहुत प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रह दोष से भी छुटकारा मिल सकता है। 

कुंडली में शनि का प्रभाव है अधिक, तो शनिवार के दिन शमी के पेड़ की करें पूजा 

अगर आपकी कुंडली में शनिदेव का प्रभाव अधिक है। तो इससे मुक्ति पाने के लिए शनिवार के दिन शनिदेव की विशेष पूजा करें और संध्या के समय सरसों तेल का दीया जलाएं। इससे आपको शनिदोष से छुटकारा मिल सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें - Shani Dosh Lakshan Aur Nivaran: कुंडली में शनि दोष के कारण होती हैं ये घटनाएं, जानें उपाय

शमी के पेड़ को कभी छत पर न लगाएं

अगर आप शमी के पेड़ को लगा रहे हैं। तो इस बात का ध्यान रखें कि शमी के पेड़ को आंगन और बालकनी में लगाएं। गलती से भी छत पर न लगाएं।

 

अगर आप भी ग्रहदोष से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो शमी के पेड़ की विधिवत करें पूजा और इस दिशा में लगाएं और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।