(Holika dahan 2024 remedies to get rid of problems) हिंदू धर्म में फाल्गुन मास को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह हिंदू कैलेंडर का अंतिम माह है। वहीं रंगों के त्योहार से एक दिन पहले फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है। इस दिन घरों में पकवान बनाए जाते हैं और होलिका की विधि की पूजा-अर्चना भी विधिवत की जाती है। होली दहन को छोटी होली भी कहा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन वह दिन है, जब होलिका को अग्नि में अखंड रहने का वरदान प्राप्त हुआ था। उन्होंने प्रह्लाद को अपनी गोद में बैठाकर अग्नि में प्रवेश किया था। उस समय भगवान विष्णु प्रह्लाद की सहायता के लिए आए। उस दौरान होलिका अग्नि में जल गई, जबकि प्रह्लाद को कुछ नहीं हुआ। अब ऐसे में होलिका दहन के दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से व्यक्ति को सभी कष्टों से छुटकारा मिल सकता है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
होलिका दहन के दिन अग्नि में 5 लौंग और कपूर (कपूर के उपाय) डालें और लौंग जल जाने के बाद अपने माथे से लगाएं। ऐसा करने से आपको मानसिक शांति की प्राप्ति हो सकती है और सभी दुखों से भी छुटकारा मिल सकता है।
होलिका दहन ते दिन अपने ऊपर से सूखे नारियल को वारकर जलती अग्नि में डाल दें। इससे बुरे प्रभाव और छुटकारा मिल सकती है। साथ ही होलिका दहन के दिन 2 लौंग लें और उसे घी में डूबोकर रख दें। इसके बाद संध्या के समय घी में भीग हुए लौंग को होलिका दहन में पान के पत्ते और बताशे के साथ अग्नि में डाल दें। इससे लाभ हो सकता है।
होलिका दहन के दिन मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) की पूजा करें और ब्राह्मणों को भोजन कराएं और उन्हें दान-दक्षिणा भी दें। इसे सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Chandra Grahan On Holi 2024: क्या होली पर पड़ रहा है चंद्र ग्रहण? जानें तिथि और होलिका दहन का मुहूर्त
अगर आपको बार-बार नजर लगती रहती है, तो होलिका दहन के दिन शरीर पर सरसों और हल्दी को पिसकर उसका लेप अपने शरीर में लगाएं और उस शरीर से निकले उबटन तो जलती हुई होलिका में डाल दें। ऐसी मान्यता है कि नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिल सकता है।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें - March Vrat or Tyohar List 2024: महाशिवरात्रि और होली सहित मार्च के महीने में हैं ये बड़े-छोटे त्योहार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
अगर आप कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो होलिका दहन के दिन होलिका की अग्नि में गुलाल और तिल डालें और होलिका माता से प्रार्थना करें।
होलिका दहन के दिन इन उपायों को आजमाएं और इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।