Holi Par Chandra Grahan: हिन्दू धर्म के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन होली का पर्व मनाया जाता है। इसके एक दिन पहले होलिका दहन करते हैं। हालांकि इस साल ज्योतिष गणना कहती है कि होली के दिन चंद्र ग्रहण का साया पड़ने वाला है।
ग्रहण को हिन्दू धर्म में अशुभ माना जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि क्या इस साल ग्रहण काल में होलिका दहन करना ठीक है, क्या ग्रहण में होली खेल सकते हैं, क्या है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, किस समय लग रहा है ग्रहण आदि के बारे में।
साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन लगने जा रहा है। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी कि 25 मार्च, दिन सोमवार (सोमवार के उपाय) को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से चंद्र ग्रहण शुरू होगा और दोपहर 3 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। लिहाजा इसका सूतक काल या ग्रहण का कैसा भी प्रभाव मान्य नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: Grahan 2024: साल 2024 में कब-कब लगेगा सूर्य और चंद्र ग्रहण? जानें सूतक का समय
होलिका दहन वाले दिन ग्रहण का कोई साया नहीं है क्योंकि होलिका दहन 24 मार्च, दिन रविवार (रविवार के उपाय) को किया जाएगा जबकि होली 25 मार्च को खेली जाएगी जिस दिन ग्रहण है। पूर्णिमा तिथि का शुभारंभ 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 54 मिनट पर होगा और उसका समापन दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, होली 25 मार्च को मनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: Lord Sun mantra: सूर्य देव का ये एक मंत्र है हर समस्या का हल, जानें लाभ और महत्व
यह विडियो भी देखें
24 मार्च, दिन रविवार को होलिका दहन की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन रात 12 बजकर 27 मिनट पर होगा। यानी कि होलिका दहन के लिए कुल अवधि लगभग 1 घंटा 30 मिनट तक की होगी। इसी अवधि में होलिका दहन करना सबसे शुभ माना जा रहा है। इस मुहूर्त में होलिका दहन करने से शुभ फल प्राप्त होंगे।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि क्या वाकई होली के दिन लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण। साथ ही, यह भी जानें कि किस दिन माई जाएगी होली और क्या है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।