Guruvar ke Upay: घर की सुख-शांति से लेकर विवाह में आ रही परेशानियों तक, यहां एक्सपर्ट से जानें गुरुवार के खास उपाय

Thursday Astro Remedies: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन विधिवत पूजा-अर्चना करने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती, अन्न और संतान जैसे सुखों की प्राप्ति होती है, और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए इस दिन पीले वस्त्र धारण करना और पीले रंग का भोजन ग्रहण करना अत्यंत शुभ माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान विष्णु के प्रिय वाहन गरुड़ देव ने ही गुरुवार को उनके लिए समर्पित करवाया था।
गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, इस विशेष दिन पर कुछ प्रभावी उपायों को अपनाने से व्यक्ति को अद्भुत लाभ मिल सकते हैं जिससे उसके जीवन की कई मुश्किलें हल हो सकती हैं।
कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत करने के लिए गुरुवार के उपाय (Guruvar ke Upay)

गुरुवार के दिन स्नान के पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करना शुभ माना जाता है। इससे कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है। गुरुवार के दिन माथे पर पीले रंग का चंदन लगाएं या फिर आप हल्दी का तिलक भी लगा सकती हैं। इससे कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत हो सकती है।
धन लाभ के लिए उपाय
आप अगर धन लाभ पाना चाहते हैं, तो ऐसे में आप हल्दी को आटे में मिलाकर रोटी बनाएं। इसे गुड़ के साथ गाय को खिलाएं। इसे खिलाने से आपके जीवन में धन की कमी दूर हो जाएगी। साथ ही, आपके तरक्की के रास्ते खुलते नजर आएंगे। इसे आपको कम से कम 11 गुरुवार जरूर करना है। तभी आपको इसका लाभ मिलेगा।
जीवन में सुख-शांति के लिए गुरुवार के उपाय
जीवन में सुख-शांति और समृद्धि के लिए गुरुवार के दिन रोजाना गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का हल्दी वाले जल से अभिषेक करें और श्रीहरि के मंत्रों का जाप करें। साथ ही घर की सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए हल्दी वाले पानी का पूरे घर में छिड़काव करें और घर के मुख्य द्वार पर हल्दी का तिलक लगाएं। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - शादी में आ रही हैं अड़चनें तो गुरुवार के दिन आजमाएं ज्योतिष के ये अचूक उपाय
विवाह में आ रही परेशानियों छुटकारा पाने के लिए गुरुवार के उपाय

गुरुवार के दिन नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें। स्नान करते समय "ऊं नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करें। यह उपाय गुरु ग्रह को मजबूत करता है और विवाह की बाधाएं दूर करता है। विवाह में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए गुरुवार का व्रत रखना बहुत लाभकारी माना जाता है। आप यह व्रत 9 या 11 गुरुवार तक रख सकते हैं।
बृहस्पति को मजबूत करने का उपाय
अगर किसी की कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर है, तो उसे जीवन मे बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बृहस्पति को मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन देव गुरु बृहस्पति की पूजा करें। इस खास उपाय से आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही बृहस्पति को मजबूत करने के लिए आप 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः' मंत्र का जाप गुरुवार के दिन कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - गुरुवार के दिन खरीदें ये चीजें, भगवान विष्णु हो सकते हैं प्रसन्न
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
- गुरुवार के दिन गुड़ चने का प्रसाद क्यों बांटा जाता है?
- ऐसा इसलिए क्योंकि गुड़ चने का प्रसाद श्रीहरि को बहुत प्रिय होता है।
- गुरुवार का व्रत क्यों रखा जाता है?
- गुरुवार का व्रत धन-धान्य और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है।
- गुरुवार की पूजा में किस रंग का इस्तेमाल किया जाता है?
- गुरुवार की पूजा में पीले रंग का इस्तेमाल किया जाता है।
- गुरुवार को विष्णु जी को कैसे प्रसन्न करें?
- गुरुवार को विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए पीले वस्त्र धारण करके उनकी पूजा करें। उन्हें हल्दी और चंदन अर्पित करें।
- बृहस्पति को मजबूत करने के लिए क्या उपाय करना चाहिए?
- बृहस्पति को मजबूत करने के लिए आपको 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।