Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:13 PM IST

गुरुवार के दिन खरीदें ये चीजें, भगवान विष्णु हो सकते हैं प्रसन्न

धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से गुरुवार का दिन भगवान श्रीहरि का दिन माना जाता है। वहीं इस दिन कई सारी ऐसी चीजें हैं, जिन्हें खरीदने की मनाही होती है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Guest Author
Updated:- 2023-08-02, 17:46 IST
guruwaar upay

सनातन धर्म में गुरुवार के दिन को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं। वहीं यह दिन भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार के दिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिसे खरीदना शुभ और अशुभ माना जाता है। इतना ही नहीं, गुरुवार के दिन कुछ उपाए बताए गए हैं।

जिससे कुंडली में स्थित गुरु की स्थिति मजबूत हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं, कि गुरुवार के दिन क्या ऐसी चीजें हैं, जिसे खरीदने से आपके ऊपर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहेगी और आपके सभी बिगड़े काम बनने लग जाएंगे। 

गुरुवार के दिन खरीदें पीली मिठाई 

yellow sweet

 

भगवान विष्णु को पीले मिठाई बेहद प्रिय है। इसलिए इस दिन आप पीले मिठाई खरीदें और भगवान विष्णु के मंदिर जाकर अर्पित करें और प्रार्थना करें। 

गुरुवार के दिन खरीदें पीले वस्त्र

अगर आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर है। तो गुरुवार के दिन पीले वस्त्र खरीदें। इससे आपकी कुंडली में स्थिति गुरु (बृहस्पति ग्रह मंत्र) मजबूत हो सकता है। 

गुरुवार के दिन खरीदें सोना-चांदी 

गुरुवार के दिन सोना-चांदी के आभूषण खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। 

इसे जरूर पढ़ें - गुरुवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, झेलनी पड़ सकती हैं आर्थिक समस्याएं

गुरुवार के दिन मां लक्ष्मी के लिए खरीदें लाल चुनरी

गुरुवार के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा का खास महत्व है। इस दिन अपने घर में सत्यनारायण भगवान की कथा अवश्य करवाना चाहिए। इससे आपको जल्द विशेष लाभ होगा और दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। इसी के साथ इस दिन मां लक्ष्मी के लिए लाल चुनरी अवश्य खरीदें। इससे मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) भी प्रसन्न होते हैं। 

गुरुवार के दिन खरीदें हल्दी 

turmeric

गुरुवार के दिन हल्दी खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे कुंडली में गुरुदोष से छुटकारा मिल सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें - गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, हो सकता है आर्थिक नुकसान

गुरुवार के दिन पुखराज रत्न खरीदें और धारण करें

गुरुवार के दिन ऐसी मान्यता है कि पुखराज धारण करने से व्यक्ति को गुरुदोष से मुक्ति मिल सकती है। 

गुरुवार के दिन गेंदे के फूल की माला खरीदें और घर के मुख्य द्वार पर लगाएं

गुरुवार के दिन ऐसा कहा जाता है कि गेंदे का फूल खरीदने और घर के मुख्य द्वार पर लगाने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

 

अगर आप भी गुरुवार के दिन कुछ खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां बताई गई बातों पर विशेष ध्यान दें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।