हिंदू पंचांग के हिसाब से गंगा दशहरा पर्व ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। गंगा दशहरा के दिन सूर्योदय से पहले उठना चाहिए। संभव हो तो गंगा नदी में स्नान करें। यदि यह संभव न हो, तो घर पर ही स्नान के जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान से दस प्रकार के पापों का नाश होता है। इतना ही नहीं, गंगा दशहरा पर पितरों के निमित्त तर्पण करना भी शुभ फलदायी होता है। गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ मंत्रों का जाप करने का विशेष महत्व है। अब ऐसे में इस दिन किस तेल का दीपक जलाने से सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
गंगा दशहरा के दिन जलाएं सरसो तेल का दीपक
गंगा दशहरा ज्येष्ठ माह की दशमी तिथि को पड़ता है। इस दिन सरसों का तेल शनि से संबंधित होने के कारण व्यक्ति को कई तरह के उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। अगर आप पितृ दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं। पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल में काले तिल मिलाकर दीपक जलाने से लाभ होता है। यह उपाय आप गंगा दशहरा के दिन करें। साथ ही आप गंगा नदी के तट पर भी जाकर सरसो तेल का दीपक जला सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें -Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, पुण्य हो सकता है क्षय
गंगा दशहरा के दिन जलाएं अलसी के तेल का दीपक
अलसी को धन आकर्षित करने वाला माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अलसी के तेल का दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और धन की कमी दूर होती है। अलसी के तेल में कपूर मिलाकर दीपक जलाने से घर में मौजूद किसी भी प्रकार की बुरी शक्ति या बुरी नजर दूर हो जाती है। अलसी के तेल का दीपक जलाने से कुंडली में मौजूद ग्रह दोष शांत होते हैं, ग्रह मजबूत होते हैं और उनसे शुभता प्राप्त होती है। गंगा दशहरा के दिन अलसी का दीपक पूर्व दिशा में जलाना चाहिए। आप इसे गंगा घाट पर, घर के मंदिर में, मुख्य द्वार पर, तुलसी के पौधे के पास या रसोई में भी जला सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - गंगा दशहरा के दिन जरूर करें इन खास मंत्रों का जाप, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति और समृद्धि
गंगा दशहरा के दिन जलाएं घी का दीपक
गंगा दशहरा के दिन तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाने से घर में शुभता और समृद्धि का आगमन होता है। इस दिन मां गंगा की तस्वीर के सामने घी का दीपर जलाएं और मां गंगा के मंत्रों का जाप करें। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों