Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, पुण्य हो सकता है क्षय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को ही मां गंगा भगवान शिव की जटाओं से धरती पर अवतरित हुई थीं। यह दिन गंगा के पृथ्वी पर आगमन का उत्सव है, जिसके कारण इसे गंगावतरण के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति सभी पापों से छुटकारा पा सकता है। गंगा को मोक्षदायिनी माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान और पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और पितरों को भी शांति मिलती है। गंगा दशहरा पर गंगा में स्नान, पूजा और दान करने से पुण्य दस गुना फल देता है। इस दिन सूर्य को अर्घ्य देने से आरोग्य की भी प्राप्ति होती है। अब ऐसे में गंगा दशहरा के दिन किन चीजों का दन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
गंगा दशहरा के दिन लोहे का सामान न करें दान

लोहे का संबंध मुख्य रूप से शनिदेव से माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता कहा जाता है। गंगा दशहरा का पर्व मां गंगा के धरती पर अवतरण का दिन है और यह पवित्रता, शुद्धता और शुभता का प्रतीक है। ऐसे शुभ दिन पर शनि से संबंधित वस्तुओं का दान करने से अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकता है या शनि के अशुभ प्रभाव को बढ़ा सकता है। इसलिए इस दिन लोहे का सामान दान न करें।
गंगा दशहरा के दिन नमक का न करें दान

ज्योतिष शास्त्र में नमक नकारात्मक ऊर्जा को सोखने वाला माना जाता है और गंगा दशहरा का दिन बेहद पावन माना जाता है। इसलिए इस दिन नमक न दान करने के लिए कहा जाता है। ताकि किसी भी चीज के अशुभ प्रभाव से बचा जा सके। इतना ही नहीं, गंगा दशहरा के दिन नमक का दान करने से राहु के अशुभ प्रभावों का भी सामना करना पड़ सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - देवी गंगा किसकी पुत्री और पत्नी थीं?
गंगा दशहरा के दिन धारदार चीजों का न करें दान
गंगा दशहरा का पर्व मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण का दिन है। इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि इस दिन दान करने से दस प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। धारदार चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं, जिससे घर में दरिद्रता और आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें - गंगा में दूध चढ़ाने से मिलते हैं ये अनगिनत लाभ, जानें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।