ganga dussehra 2025 chant these mantras for prosperity and abundance

गंगा दशहरा के दिन जरूर करें इन खास मंत्रों का जाप, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति और समृद्धि

हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का पर्व मां गंगा की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां गंगा की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में इस दिन किन मंत्रों के जाप से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-05-27, 15:20 IST

हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का पर्व बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है। पंचांग के अनुसार, यह व्रत ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इसी दिन मां गंगा स्वर्गलोक से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इस दिन गंगा नदी में स्नान का विशेष महत्व है। माना जाता है कि गंगा स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। यदि गंगा नदी में जाना संभव न हो, तो नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान किया जा सकता है। गंगा दशहरा के दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। गंगा दशहरा के दिन पितरों के नाम से दान करने और उनका तर्पण करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अब ऐसे में गंगा दशहरा के दिन किन मंत्रों के जाप से पुण्य फलों की प्राप्ति हो सकती है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

सौभाग्य प्राप्ति के लिए करें इस मंत्र का जाप

Ganga-Saptami-2024-offering-these-flowers-to-maa-ganga-for-goodluck

गंगा दशहरा के दिन सौभाग्य प्राप्ति के लिए इस मंत्र का जाप 11 बार करें। इससे व्यक्ति को सभी परेशानियां दूर हो सकती है और भाग्योदय हो सकता है।

  • ऊं नमः शिवाय गंगायै नमः

गंगा स्नान करने के दौरान करें मंत्र जाप

गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने के दौरान इस मंत्र का जाप विशेष रूप से करें। इससे व्यक्ति को पुण्य फलों की प्राप्ति हो सकती है और आत्मिक शांति मिलती है।

  • गंगा गंगेति यो ब्रूयात्, योजनानाम् शतैरपि। मुच्यते सर्वपापेभ्यो, विष्णुलोके स गच्छति।

इसे जरूर पढ़ें -  Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, पुण्य हो सकता है क्षय

मोक्ष प्राप्ति के लिए करें मंत्र जाप

गंगा दशहरा के दिन मोक्ष प्राप्ति के लिए इस मंत्र का जाप 51 बार जरूर करें। इससे व्यक्ति को लाभ हो सकता है और उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।

  • गंगां वारि मनोहारि मुरारिचरणच्युतं। त्रिपुरारिशिरश्चारि पापहारि पुनातु मां ।।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें - गंगा दशहरा के दिन न करें ये गलतियां, जा सकती है घर से सुख-समृद्धि

मानसिक शांति के लिए करें इस मंत्र का जाप

Who-is-Gangas-son

अगर आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो गंगा दशहरा के दिन इस मंत्र का जाप 21 बार विशेष रूप से करें। इससे लाभ हो सकता है।

  • ऊं गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति नर्मदे सिंधु कावेरी जलस्मिन्सन्निधिं कुरु।
  • ऊं नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;