गंगा दशहरा के दिन गंगा घाट से जरूर लाएं ये चीजें, घर में आएगी बरकत

सनातन धर्म में गंगा दशहरा का पर्व मोक्ष प्राप्ति के लिए बेहद सौभाग्यशाली माना गया है। इस दिन मां गंगा की पूजा-अर्चना विधिवत रूप से करने का विधान है। साथ ही इस दिन जो व्यक्ति गंगा स्नान करता है। उसकी सभी परेशानियां दूर हो जाती है। गंगा दशहरा का पर्व व्यक्ति की सभी मनोकामनाओं को पूरी करने के लिए उत्तम फलदायी माना गया है। गंगा दशहरा का पर्व सुख-समृद्धि का भाग्योदय का भी कारक माना गया है। अब ऐसे में इस दिन जो भी व्यक्ति गंगा स्नान करने जा रहे हैं, वह कुछ ऐसी चीजें हैं,जो घाट से घर लाने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और व्यक्ति का भाग्योदय भी हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
गंगा दशहरा के दिन घर लाएं मटका

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पानी से भरी सुराही या मिट्टी का घड़ा रखने से धन की कमी नहीं होती और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। ऐसा कहा जाता है कि गंगा दशहरा के दिन घाट से मिट्टी का मटका लाने से व्यक्ति को सभी दुखों से छुटकारा मिल सकता है और कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
गंगा दशहरा के दिन घर लाएं गंगाजल
गंगाजल को बहुत पवित्र माना जाता है और यह पापों का नाश करने वाला माना जाता है। गंगा दशहरा पर इसे घर लाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में शांति और सुख-समृद्धि बनी रहती है। यदि घर में कोई वास्तु दोष है, तो गंगा दशहरा पर घर के भीतर गंगाजल का छिड़काव करने से वास्तु दोष दूर होते हैं और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है।
गंगा दशहरा ते दिन घर लाएं सिंदूर
सिंदूर शुभता और पवित्रता का प्रतीक है। आपने घाट पर देखा होगा कि सिंदूर बेचे जाते हैं। इसलिए आप वहां से सिंदूर खरीदें और मां गंगा को चढ़ाएं। उसके बाद उसी चढ़ाए हुए सिंदूर को आप थोड़ा सा घर लेकर आएं और अपने माथे पर लगाएं। इससे मां गंगा की कृपा बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें -Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, पुण्य हो सकता है क्षय
गंगा दशहरा के दिन घर लाएं घाट की मिट्टी

गंगा दशहरा के दिन घाट की मिट्टी जरूर लेकर आएं। यह बेहद पवित्र मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि गंगा घाट की मिट्टी घर लाने से व्यक्ति के घर में कभी भी परेशानियां नहीं आती है और घर में सुख-शांति का वास होता है। इसके अलावा घर में जो जातक बीमार है। उसके बाद पर गंगा की मिट्टी लगाने से शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - गंगा दशहरा के दिन जरूर करें इन खास मंत्रों का जाप, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति और समृद्धि
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।