Pehle Surya Grahan 2024 Par Kya Kare Kya Na Kare: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को पड़ने वाला है। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में न तो दिखाई देगा और न ही इसका सूतक काल मान्य होगा, मगर इसके बावजूद भी इस दिन अन्य ग्रहों पर इसका प्रभाव अवश्य देखने को मिलेगा। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि इस दिन किन कामों को आपको अवश्य करना चाहिए और किन कामों को करने से बचना चाहिए।
यूं तो सूर्य ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए लेकिन चूंकि सूर्य ग्रहण मान्य नहीं है तो आप घर से बाहर निकल सकते हैं लेकिन सूर्य की ओर देखने से बचें।(सूर्य के मंत्र)
यह भी पढ़ें: First Solar Eclipse 2024: कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानें सूतक काल का समय
सूर्य ग्रहण भले ही भारत में न लग रहा हो लेकिन यह घटना घटित तो होगी ही। ऐसे में इस दिन शुभ कार्य करने से बचें और किसी भी प्रकार के नए काम की शुरुआत न करें।
सूर्य ग्रहण के दिन किसी भी तरह की नुकीली चीजें न छुएं और मंदिर को भूलकर भी स्पर्श न करें। नए वस्त्र धारण करने से बचें। घर में अगर कोई बच्चा है तो उसे सूर्य के संपर्क में न आने दें।
पहले सूर्य ग्रहण के दिन आप चाहें तो घर में पूजा-पाठ अवश्य कर सकते हैं। साथ ही, मंत्र जाप भी कर सकते हैं। ऐसा करने से नकारात्मकता आप पर हावी नहीं हो पाएगी।
यह भी पढ़ें: First Solar Eclipse 2024: लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों को हो सकता है व्यापार में लाभ
यह विडियो भी देखें
पहले सूर्य ग्रहण के दिन घर में हवा जरूर करें। हवन करने से घर में शुद्धता और शुभता का आगमन होता है। इसके अलावा, ग्रह भी शांत होकर कृपा बरसाते हैं। ग्रहों की शुभता बढ़ती है।
सूर्य ग्रहण के दिन दान और पवित्र नदी में स्नान का बहुत महत्व माना जाता है। इस दिन किया गया दान अक्षय पुण्यों के बराबर फल देता है और पवित्र नदी में स्नान से सभी दोष दूर होते हैं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर साल के पहले सूर्य ग्रहण के दिन क्या करना चाहिए और किन कामों को करने से बचना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।