First Solar eclipse  effects on zodiac signs

First Solar Eclipse 2024: लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों को हो सकता है व्यापार में लाभ

साल का पहला सूर्य ग्रहण जल्द ही लगने जा रहा है। जिसका असर कई राशियों पर देखने को मिल सकता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-04-08, 11:53 IST

(First solar eclipse 2024 effects on zodiac signs) ज्योतिष शास्त्र में साल 2024 में पहला सूर्य ग्रहण जल्द ही लगने जा रहा है। साल का पहला सूर्यग्रहण दिनांक 08 अप्रैल दिन सोमवार लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण के दिन चैत्र अमावस्या भी है। साल का पहला सूर्यग्रहण पूर्ण रहने वाला है। सूर्य ग्रहण लगने का समय रात 09 बजकर 12 मिनट से लेकर देर रात 01 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। इस लिहाज से ग्रहण दिनांक 08 अप्रैल और 09 अप्रैल दो दिन का है।

ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। यह सूर्यग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। अब ऐसे में उनकी चाल में परिवर्तन होने से इसका असर कई राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि साल का पहला सूर्यग्रहण किस राशि के लिए शुभ माना जा रहा है।

सूर्य ग्रहण मेष राशि वालों के लिए है शुभ

Mesh rashi

साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा माना जा रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। अगर आपके जीवन में किसी प्रकार की कोई परेशानी चल रही है, तो उससे आपको जल्द ही छुटकारा मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। अगर आप वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह समय भी शुभ नहीं होगा। सूर्य ग्रहण के शुभ योग इस राशि के जातकों के लव लाइफ को सुखमय बना सकता है।

सूर्य ग्रहण मिथुन राशि वालों के लिए है शुभ

साल का पहला सूर्य ग्रहण मिथुन राशि (मिथुन राशि स्वभाव) के जातकों के शुभ माना जा रहा है। अगर आप कहीं भी निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह समय शुभ रहेगा। आपको करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके आय में भी वृद्धि हो सकती है। इतना ही नहीं अगर आप व्यापारी हैं, तो आपको व्यापार में मुनाफा होने की भी संभावना है।

इसे जरूर पढ़ें - Astro Tips: सूर्य दोष के कारण जीवन से छिन गई है सुख-शांति, तो अपनाएं ये आसान उपाय

यह विडियो भी देखें

सूर्य ग्रहण सिंह राशि वालों के लिए है शुभ

साल का पहला सूर्य (सूर्य मंत्र) ग्रहण सिंह राशि के जातकों के लिए ठीक है। आपके आय में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी-कारोबार में भी शुभ योग बनते नजर आ रहे हैं। मान-सम्मान मिलेगा। विदेश यात्रा के भी योग बनते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको शुभ फल मिल सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Astro Tips: कुंडली में 'नाड़ी दोष' से जुड़ी समस्याएं और उन्हें दूर करने के सरल उपाय जानें

सूर्य ग्रहण धनु राशि वालों के लिए है शुभ

Sagittarius health horoscope

साल का पहला सूर्य ग्रहण धनु राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में तारीफ मिलेगी। साथ ही मान-सम्मान बढ़ने के भी प्रबल योग हैं। धन लाभ होने की भी संभावना है। नौकरी में सफलता के योग बनते हुए नजर आ रहे हैं। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;