Pehla Surya Grahan 2024: ग्रहण काल के समय को हिन्दू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। शास्त्रों में ग्रहण को अशुभ बताया गया है। इसी कारण से ग्रहण के दौरान कई नियमों के पालन की बात भी वर्णित है। पंचांग के अनुसार, इस साल कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं जिनमें से दो सूर्य ग्रहण हैं और दो चंद्र ग्रहण। वहीं, अब साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि कब पड़ेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण।
साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, दिन सोमवार (सोमवार के उपाय) को लगेगा। जिस दिन सूर्य ग्रहण पड़ रहा है उस दिन चैत्र माह की अमावस्या है। पंचांग के अनुसार, सूर्य ग्रहण का आरंभ समय रात 9 बजकर 12 मिनट है।
यह भी पढ़ें: First Solar Eclipse 2024: लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों को हो सकता है व्यापार में लाभ
वहीं, सूर्य ग्रहण का समापन समय 1 बजकर 25 मिनट होगा। इस आधार पर सूर्य ग्रहण 8 और 9 दोनों ही तारीखों पर मौजूद होगा। साथ ही, ग्रहण काल की अवधि लगभग 3 घंटे के आसपास होगी।
चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए चैत्र अमावस्या के दिन आप अपने नित्य पूजा-पाठ कर सकते हैं। साथ ही, इस दिन हवन-अनुष्ठान करना भी शुभ सिद्ध होगा।
यूं तो शास्त्रों में बताया गया है कि सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले से सूतक काल का आरंभ हो जाता है लेकिन यह ग्रहण भारत में न दिखाई देने के कारण इसका प्रभाव और सूतक काल मान्य नहीं होगा।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें: Grahan 2024: साल 2024 में कब-कब लगेगा सूर्य और चंद्र ग्रहण? जानें सूतक का समय
साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण कनाडा, मेक्सिको, दक्षिण-पश्चिम यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, पश्चिम एशिया, दक्षिणी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, प्रशांत महासागर में नजर आने वाला है।
इसके अलावा, अटलांटिक महासागर, उत्तरी ध्रुव, दक्षिणी ध्रुव, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में भी दिखाई देगा। यानी कि सबसे ज्यादा सूर्य ग्रहण अमेरिका के 13 राज्यों में देखा जा सकेगा।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि कब लगने जा रहा है साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण, क्या है सूतक काल का समय और पहले सूर्य ग्रहण से जुड़ी समस्त बातें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।