Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:13 AM IST

Broom Astro Remedies: बेड लक हटाने के लिए घर की नई झाड़ू से करें ये काम

घर में नई झाड़ू लेकर आए हैं तो इस्तेमाल करने से पहले कुछ उपाय कर लें। इससे आपके जीवन का दुर्भाग्य दूर हो सकता है और जीवन में आ रही बाधाएं नष्ट हो सकती हैं। 
Updated:- 2023-05-30, 17:17 IST
image

Nai Jhadu Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में घर की हर एक वस्तु का नाता ग्रहों से बताया गया है। घर की हर एक चीज ग्रहों पर प्रभाव डालती है। 

ग्रहों पर प्रभाव पड़ने से उनके द्वारा व्यक्ति पर पड़ने वाले असर में कई बदलाव होते हैं जो शुभ और अशुभ दोनों रूप में दिखाई देते हैं। 

घर की ऐसी ही एक वस्तु है झाड़ू। झाड़ू को हिन्दू धर्म में मां लक्ष्मी का रूप बताया गया है। इसलिए झाड़ू को पैर लगाने से मना किया जाता है।

वहीं, ज्योतिष में घर की नई झाड़ू को बहुत शुभ और लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि नई झाड़ू से कुछ विशेष उपाय करने चाहिए।

इन उपायों से जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में। 

  • अगर आप घर के लिए नई झाड़ू खरीद रहे हैं तो आप इसका इस्तेमाल शनिवार को करें।
  • शनिवार के दिन नई झाड़ू का इस्तेमाल करने से शनि दोष (शनि दोष दूर करने के उपाय) दूर होता है और शनि कृपा मिलती है। 
  • नई झाड़ू को घर में लाने से बाद सबसे पहले उससे सीढ़ियां या घर की छत झाड़नी चाहिए। 

यह भी पढ़ें: भगवान की मूर्ति को साफ करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • जहां झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है तो वहीं, छत का संबंध राहु ग्रह से होता है। 
  • ऐसा करने से मां लक्ष्मी का वास घर में स्थापित होता है और राहु का दुष्प्रभाव कम होता है।

broom astro remedies in hindi

  • घर की नई झाड़ू के आगे के चोंच के बाल काटकर घर की तिजोरी में रखने चाहिए। 
  • ध्यान रहे कि नई झाड़ू के आगे के बाद काटकर लाल रंग के कपड़े में रखने हैं।

broom astro remedies at home

  • ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन लाभ (धन लाभ के उपाय) के साथ-साथ धन वृद्धि होती है।    
  • घर में कोई बीमार है तो माना जाता है कि नई झाड़ू को उसके उपर से घुमाना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: Planet Remedies: आपकी परेशानियों के पीछे शनि और राहु की युति तो नहीं

  • ऐसा करने से दवाई लगना शुरू हो जाती है और बीमारी पीछा छोड़ने लगती है। 
  • इसके अलावा, अगर किसी को नजर लगी है तब भी यह उपाय किया जा सकता है।
  • ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि झाड़ू घुमाने से नजर दोष भी उतर जाता है। 

 

तो यह हैं घर की नई झाड़ू के कुछ खास उपाय जो आप भी आजमा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: freepik, shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।