Dhanteras 2023 Gold Significance: धनतेरस पर क्या है सोना खरीदने का महत्व, वास्तु अनुसार घर पर ऐसे रखने से मिलेगा लाभ

Gold Significance: धनतेरस का दिन कुबेर देव और मां लक्ष्मी को समर्पित होता है।
दिवाली की शुरुआत धनतेरस से ही होती है। इस साल यह 10 नवंबर के दिन पड़ रहा है।
मानयता है कि धनतेरस के दिन सोना जरूर खरीदना चाहिए। यह बहुत शुभ होता है।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस दिन सोना खरीदने का महत्व।
साथ ही, जानेंगे कि सोना खरीदने के बाद घर में रखने के जरूरी वास्तु नियम।
धनतेरस 2023 सोना खरीदना का महत्व (Dhanteras 2023 Significance Of Buying Gold)
- धनतेरस के दिन सोना खरीदने के पीछे एक रोचक कथा है।
- एक बार एक राजा ने अपने पुत्र का धूमधाम से विवाह कराया।
- विवाह के समय के ऋषि पहुंचे। उन्होंने पुत्र की मृत्यु के बारे में कहा।
- ऋषि के अनुसार, राजा के पुत्र की मृत्यु विवाह (सुखी वैवाहिक जीवन के उपाय) के चौथे दिन होनी थी।
- उनका कहना था कि रजा का पुत्र सांप काटने से मर जाएगा।
- जब राजा के पुत्र की पत्नी को पता चला तो उसने एक युक्ति लगाई।
यह भी पढ़ें: Dhanteras Puja Vidhi 2023: धनतेरस के दिन करें इस पूजा विधि और मंत्रों से कुबेर देव-मां लक्ष्मी को प्रसन्न
- जिस दिन सांप महल में आना था उस दिन उसने सोना एकत्रित किया।
- पत्नी ने सारा सोना महल के मुख्य द्वार पर लगा दिया और वहीं बैठ गई।
- राजा का पुत्र और उसकी पत्नी पूरी रात जगे रहे और इंतजार करने लगे।
- जब सांप आया तो प्रवेश के दौरान वह सोने की चमक से अंधा हो गया।
- उसे आगे का मार्ग नजर नहीं आया और मृत्यु की घड़ी बीत गई।
- इसके बाद यमराज (कैसे बने यमराज मृत्यु के देवता) वापस लौट गए और राजा के पुत्र की मौत टल गई।
- इसलिए धनतेरस के दिन सोना खरीदने का बहुत महत्व माना जाता है।
धनतेरस 2023 सोन रखने का वास्तु (Dhanteras 2023 Vastu Tips Of Keeping Gold)
- धनतेरस के दिन सोना खरीदने के बाद घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें।
- सोने को घर की उत्तर-पश्चिम कोने में रखने से बचें। यह अशुभ होता है।
यह भी पढ़ें: Dhanteras Puja Muhurat 2023: इस साल कब है धनतेरस? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
- सोने को हमेशा पीले रंग के वस्त्र में लपेट कर रखें। इस वह शुद्ध रहता है।
- सोना खरीद कर सीधा तिजोरी में न रखें बल्कि पहले मां लक्ष्मी को चढ़ाएं।
अगर आप भी धनतेरस पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले एक बार सोना खरीदने के महत्व और उसे घर पर रखने के वास्तु नियमों के बारे में इस लेख के माध्यम से जान लें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।