Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी के दिन केले के पेड़ में चढ़ाएं ये 3 चीजें, सफलता के खुल सकते हैं मार्ग

पंचांग के अनुसार, साल में कुल 24 एकादशी तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक ही आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी जो इस बार 17 जुलाई, दिन बुधवार की पड़ रही है।   

devshayani ekadashi  kele ke ped ki puja

हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, साल में कुल 24 एकादशी तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक ही आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी जो इस बार 17 जुलाई, दिन बुधवार की पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष विधान है क्योंकि इस एकादशी के बाद से यानी कि 18 जुलाई से चातुर्मास लग जाएगा और भगवान विष्णु निद्रा में चले जाएंगे।

ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की आराधना करना बहुत शुभ और लाभकारी माना जाता है। साथ ही, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि देवशयनी एकादशी के दिन केले के पेड़ की पूजा करना भी बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। ऐसे में इस एकादशी पर केले के पेड़ में तीन चीजें जरूर अर्पित करनी चाहिए।

देवशयनी एकादशी 2024 केले के पेड़ में चढ़ाएं दूध

offer these things on banana tree on devshayani ekadashi

दूध को हिन्दू धर्म में पवित्र पूजन सामग्री माना गया है। जहां एक ओर दूध का संबंध चंद्रमा से है तो वहीं, केले के पेड़ में गुरु ग्रह का वास माना गया है। ऐसे में देवशयनी एकादशी के दिन केले के पेड़ में दूध चढ़ाने से दोनों ग्रह मजबूत होते हैं और उनकी शुभता मिलती है।

यह भी पढ़ें:Devshayani Ekadashi Puja Vidhi 2024: देवशयनी एकादशी के दिन इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा, जानें मंत्र और पूजन सामग्री

देवशयनी एकादशी 2024 केले के पेड़ में चढ़ाएं चंदन

चंदन भगवान विष्णु को अति प्रिय माना गया है। भगवान विष्णु की पूजा बिना चंदन के अपूर्ण मानी जाती है। भगवान विष्णु का श्रृंगार भी चंदन से ही किया जाता है। ऐसे में देवशयनी एकादशी के दिन केले के पेड़ में चंदन अर्पित करने से श्री हरि की असीम कृपा प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें:Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को कितने नारियल चढ़ाएं?

देवशयनी एकादशी 2024 केले के पेड़ में चढ़ाएं लड्डू

offer these things on banana tree on devshayani ekadashi

भगवान विष्णु को पीलेलाद्दु बहुत पीरी माने जाते हैं। भगवान विष्णु को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए देवशयनी एकादशी के दिन केले के पेड़ में पीले लड्डू अर्पित करें। लड्डुओं को अर्पित करने के बाद उन लड्डुओं को गौ माता को भी खिलाना है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर देवशयनी एकादशी के दिन कौन सी सी चीजें केले के पेड़ में चढ़ानी चाहिए और क्या है उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP