Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:06 PM IST

December Festival List 2025: अन्‍नपूर्ण जयंती से लेकर पौष अमावस्या तक दिसंबर में होगी त्‍योहारों की बौछार, यहां जानें तिथि और पूजा के शुभ मुहूर्त

December Vrat or Tyohar List 2025: दिसंबर 2025 के सभी तीज-त्योहार, व्रत और महत्वपूर्ण धार्मिक तिथियों की पूरी लिस्‍ट यहां देखें। अन्नपूर्णा जयंती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा, पौष अमावस्या, पौष पुत्रदा एकादशी से लेकर क्रिसमस और गुरु गोबिंद सिंह जयंती तक सभी तिथियां, महत्व और पूजा के शुभ मुहूर्त जानें एक ही जगह।
Updated:- 2025-12-04, 10:29 IST
december 2025 vrat list

दिसंबर का महीना आध्यात्मिक उत्सवों, व्रत-उपवास और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय तिथियों से भरा हुआ है। साल का यह अंतिम महीना भी कई सारे बड़े तीज-त्‍योहार लेकर आ रहा है। इनमें से कुछ त्‍योहार ज्ञान और भक्ति से जुड़े हैं और कुछ व्रत एवं तपस्या से। पर्वों की लंबी लिस्‍ट को जानने के लिए आपको यह लेख अंत तक पढ़ना होगा। इस लेख में त्‍योहारों की लिस्‍ट से लेकर पूजा के शुभ मुहूर्त तक बताए गए हैं।

नीचे दिया गया दिसंबर 2025 फेस्टिवल कैलेंडर पूरी तरह अपडेटेड और आसान भाषा में दिया गया है। यह तिथियां और शुभ मुहूर्त हमें पंडित सौरभ त्रिपाठी जी ने बताए हैं।

1. गीता जयंती कब है?

गीता जयंती 1 दिसंबर 2025, सोमवार को मनाई जाएगी।

इसी दिन श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। यह दिन धर्म, कर्तव्य और आध्यात्मिकता की सीख का प्रतीक माना जाता है। इस दिन घर में गीता का पाठ करने से भगवान श्री कृष्‍ण बहुत अधिक प्रसन्‍न होते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Margashirsha Purnima Daan 2025: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन सकते हैं बिगड़े हुए काम

2. मार्गशीर्ष पूर्णिमा कब है?

मार्गशीर्ष पूर्णिमा 4 दिसंबर 2025, गुरुवार को पड़ेगी।

यह पूर्णिमा धार्मिक स्नान, दान, जप और भगवान विष्णु की पूजा का अत्यंत शुभ दिन माना गया है। इस दिन आपको भगवान विष्‍णु का व्रत रखना चाहिए और चंद्रमका को अर्घ्‍य देना चाहिए।

दिसंबर के त्‍योहारों की लिस्‍ट (December Festival List 2025)

तिथि  त्‍योहार   पूजा का शुभ मुहूर्त 
 1 दिसंबर 2025  मोक्षदा एकादशी  अभिजीत मुहूर्त: लगभग सुबह 11:49 - दोपहर 12:31 विजय मुहूर्त: लगभग दोपहर 3:07 - शाम 4:04 PM
 1 दिसंबर 2025  गीता जयंती  30 नवम्बर 2025 रात 09:29 से शुरू, और समाप्त 1 दिसंबर 2025 शाम 07:01 बजे तक 
 2 दिसंबर 2025  प्रदोष व्रत द्वादशी तिथि दोपहर 3:57 तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू होगी।
 4 दिसंबर 2025  दत्तात्रेय जयंती  ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:14 बजे -06:06 बजे, गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:58 -06:24 बजे, अमृत काल: दोपहर 12:20 -13:58 बजे
 4 दिसंबर 2025  मार्गशीर्ष पूर्णिमा ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:14 बजे -06:06 बजे, गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:58 -06:24 बजे, अमृत काल: दोपहर 12:20 -13:58 बजे
 4 दिसंबर 2025  अन्नपूर्णा जयंती  सुबह 10:53 बजे से दोपहर 1:29 बजे तक रहेगा।
 5 दिसंबर 2025  रोहिणी व्रत दोपहर 11:19 से 12:04 तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।
 7 दिसंबर 2025  अखुरख संकष्टी शाम 6:30 से 8:07 तक अमृत काल रहेगा। 
 15 दिसंबर 2025  सफला एकादशी  एकादशी तिथि आरंभ: 14 दिसंबर 2025 रात 08:46 बजे। तिथि समाप्त: रात 10:09 बजे।
 17 दिसंबर 2025  बुध प्रदोष व्रत  शाम 6:56 बजे से रात 9:07 बजे तक है।
 19 दिसंबर 2025  पौष अमावस्या तिथि शुरुआत: 19 दिसंबर, सुबह 4:59 बजे, समाप्त: 20 दिसंबर, सुबह 7:12 बजे
 30 दिसंबर 2025  पौष पुत्रदा एकादशी तिथि प्रारंभ: 30 दिसंबर 2025 सुबह 07:50 बजे। तिथि समाप्त: 31 दिसंबर 2025 सुबह 05:00 बजे।

3.सफला एकादशी कब है?

सफला एकादशी 15 दिसंबर 2025, सोमवार को है।

इस दिन व्रत रखने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सफलता मिलने का आशीर्वाद मिलता है। इसे वर्ष की सबसे फलदायी एकादशियों में से एक माना जाता है। इस दिन किसी जरूरतमंद को दान पुण्‍य जरूर करें।

4. पौष अमावस्या कब है?

पौष अमावस्या 19 दिसंबर 2025, शुक्रवार को आएगी।

यह दिन पितृ पूजन, दान-धर्म, गंगा स्नान और ग्रह दोषों को शांत करने के लिए उत्तम माना जाता है। इस दिन घर की दक्षिण दिशा में चौमुखी दिया जरूर जलाएं। इस दिन आप घर में पितृ दोष और वास्‍तु दोष निवारण के लिए पूजा करवा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Paush Amavasya 2025: पौष अमावस्या के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, राहु दोष हो सकता है दूर

5. पौष पुत्रदा एकादशी कब है?

पौष पुत्रदा एकादशी 30 दिसंबर 2025, मंगलवार को मनाई जाएगी।

इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से संतान सुख, परिवारिक समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है। ऐसी मान्‍यता है कि अगर आपकी कोई संतान नहीं है, तो आज के दिन आपको व्रत और पूजा जरूर करनी चाहिए।

दिसंबर 2025 में आने वाले सभी तीज- त्योहार इस कैलेंडर में शामिल हैं। यह सूची पूरे महीने के आध्यात्मिक त्‍योहारों को स्पष्ट और योजनाबद्ध तरीके से समझने में आपकी मदद करेगी। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।