Chhath Puja Samagri List 2025: नहाय-खाय से लेकर उषा अर्घ्य में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की पूरी लिस्ट यहां पढ़ें

छठ पूजा का पर्व सबसे खास होता है। छठ के ये 4 दिन भक्त उत्सव की तरह मनाते हैं। ऐसे में महिलाएं न केवल अपने परिवार और बच्चों के लिए निर्जला व्रत रखती हैं बल्कि उनकी लंबी उम्र की कामना भी करती हैं। पहला दिन नहाय खाय से इसे शुरू किया जाता है और उषा अर्घ्य के साथ इसे पूरा किया जाता है। इस बार छठ का पर्व 25 अक्टूबर से शुरू होगा। इस व्रत में कई सारी पूजा सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। इससे ही पूजा पूरी होती है। आपको भी आर्टिकल में बताई गई सारी सामग्री को ध्यान में रखकर खरीदना है और इसे पूजा में इस्तेमाल करना है।
नहाय-खाय के लिए पूजा सामग्री (Nahay Khay Puja Samagri List)
नहाय-खाय में सात्विक भोजन बनाया जाता है। इसलिए इसमें सामग्री भी उसी हिसाब से इस्तेमाल में ली जाती है।

- अरवा चावल- यह व्रत का सबसे मुख्य अनाज है।
- कद्दू (लौकी) और चने की दाल- यह सब्जी इस दिन मुख्य रूप से बनाई जाती है। इसे पकाने के लिए शुद्ध घी का उपयोग होता है। वहीं चने की दाल को सात्विक कहा जाता है।
- सैंधा नमक- सैंधा नमक का ही उपयोग खाने में होता है, क्योंकि यह शुद्ध माना जाता है।
- फिटकरी- कई जगहों पर नदी या तालाब के पानी को साफ करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।
- गंगाजल- गंगाजल को स्नान के पानी में मिलाकर पवित्र स्नान किया जाता है।
- पीतल या तांबे के बर्तन- इस दिन केवल नए या अच्छी तरह से साफ किए गए पीतल या तांबे के बर्तनों में ही भोजन पकाया जाता है और खाया जाता है।
- लकड़ी का चूल्हा- नहाय-खाय का भोजन मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी जलाकर बनाने की परंपरा है, ताकि गैस की आंच से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें: घर से लेकर घाट तक कैसे करें छठी मैया और सूर्य देव की पूजा? जानें संपूर्ण विधि
छठ के दूसरे दिन खरना के दिन की सामग्री (Kharna Samagri List)
- गुड़- खीर में इस्तेमाल किया जाता है, जो प्रसाद के लिए तैयार होती है।
- अरवा चावल का आटा- इससे प्रसाद में चढ़ने वाली रोटी को तैयार किया जाता है।
- दूध और गंगाजल- दूध और गंगाजल का इस्तेमाल खीर और शुद्धता के लिए होता है।
- केला- प्रसाद का मुख्य फल होता है। इसलिए इसे जरूर रखा जाता है।
इसे भी पढ़ें: Chhath Puja Date 2025: 25 या 26 अक्टूबर, कब से शुरू हो रहा है छठ महापर्व? सही तिथि, पूजा मुहूर्त समेत यहां लें पूरी जानकारी
छठ के तीसरे दिन अर्घ्य की मुख्य सामग्री (Arghya Puja Samagri List
- केला का पूरा गुच्छा- यह प्रसाद में सबसे आवश्यक है, जो संतान और समृद्धि का प्रतीक है।
- डाभ नींबू- एक विशेष प्रकार का नींबू जो पूजा में अनिवार्य होता है।
- नारियल-पानी वाला नारियल
- सुथनी और शकरकंद-जमीन के नीचे उगने वाले फल।
- अन्य मौसमी फल-सेब, संतरा, नाशपाती, गन्ना
- चावल के लड्डू
- ठेकुआ
- कसार
- लहसुआ
- बांस का सूप और डाला
- मिट्टी के दीपक और कलश
- सिंदूर
- हल्दी, कुमकुम
- दूध और जल
- लाल वस्त्र
- फूल और पान-सुपारी
यह भी पढ़ें: छठ पूजा के दिन पढ़ें यह व्रत कथा, छठी मैया का सदैव बना रहेगा आशीर्वाद
छठ के चौथे दिन की पूजा सामग्री
- ताजा दूध और जल- उगते हुए सूर्य को अर्पित करने के लिए
- बचा हुआ प्रसाद- संध्या अर्घ्य के बाद शेष प्रसाद
- नारियल और केले का गुच्छा
- दीपक और कपूर
छठ पूजा में इन सामग्री का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। इनका इस्तेमाल करके पूजा संपन्न होती है।
यह भी पढ़ें: छठ पूजा पर इन कोट्स के जरिए अपनों को दें शुभकामनाएं और त्यौहार को बनाएं खास
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।