Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 रूपों को चढ़ाएं ये विशेष वस्तुएं

Chaitra Navratri Par Maa Durga Ko Chadhaye Ye Cheezen: चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 9 अप्रैल, दिन मंगलवार से हो रहा है। चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा का विधान है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान मां दुर्गा को कौन सी 9 वस्तुएं अवश्य अर्पित करनी चाहिए। आप इन वस्तुओं को एक साथ भी मां को अर्पित कर सकते हैं और रोज एक-एक कर भी मां के चरणों मिजं भेंट चढ़ा सकते हैं।
चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा को अर्पित करें 16 श्रृंगार
माता रानी का स्वरूप सुहागन होने का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में मां दुर्गा को चैत्र नवरात्रि के दौरान 16 श्रृंगार का सामान अवश्य अर्पित करना चाहिए। इससे सुहाग की रक्षा होती है और दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है।
यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024 Vastu Tips: चैत्र नवरात्रि में आजमाएं वास्तु के ये उपाय, पूरे साल बनी रहेगी समृद्धि
चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा को अर्पित करें त्रिशूल
चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा को त्रिशूल अर्पित कर सकते हैं। त्रिशूल शक्ति का रूप माना जाता है। ऐसे में मां को त्रिशूल अर्पित करने से व्यक्ति के मन से भय दूर होता है और उसमें शक्ति का संचार होने लग जाता है।
चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा को अर्पित करें नारियल
नारियल को न सिर्फ सकारात्मकता का प्रतीक मानते हैं बल्कि मां लक्ष्मी के प्रतीक के तौर पर भी जाना जाता है। ऐसे में मां दुर्गा को नारियल चढ़ाने से मां लक्ष्मी और माता रानी दोनों का आशीर्वाद एवं साथ मिलता है।
यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में घर ले आएं ये चीजें, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर
चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा को अर्पित करें गुड़हल
चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को गुड़हल का फूल भी अर्पित करना शुभ माना गया है। इससे घर में सुख-समृद्धि का आवास स्थापित होता है और घर की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है। धन की समस्या दूर होती है।
चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा को अर्पित करें कौड़ियां
चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को कौड़ियां भी अर्पित कर सकते हैं। कौड़ियों को घर में सकारात्मकता बढ़ाने वाला माना गया है। इसके अलावा, कौड़ियां अमन को चढ़ाने से घर का वास्तु दोष भी दूर हो जाता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर मां दुर्गा को चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में क्या चढ़ाएं और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।