Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर बनने जा रहा है गजकेसरी योग, इन राशियों को मिल सकती है अपार संपत्ति

अक्षय तृतीया के दिन कुबेर देव और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इस दिन सोना खरीदने का भी बहुत महत्व माना जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस साल अक्षय तृतीया पर गजकेसरी योग बनने वाला है।  
Updated:- 2024-05-07, 03:00 IST
akshaya tritiya  gajkesari yog effects on zodiac signs

Akshaya Tritiya 2024 Gajkesari Yoga Effects On Rashis: हिन्दू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। इस साल अक्षय तृतीया 10 मई, दिन शुक्रवार की पड़ रही है। अक्षय तृतीया के दिन कुबेर देव और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इस दिन सोना खरीदने का भी बहुत महत्व माना जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस साल अक्षय तृतीया पर गजकेसरी योग बनने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि लगभग 100 साल बाद अक्षय तृतीया पर गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस योग के बनने से कुछ राशियों को विशेष लाभ होने वाला है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि कौन सी हैं वो राशियां। 

मिथुन राशि (Gemini Zodiac Sign)

akshaya tritiya  gajkesari yog

अक्षय तृतीया पर बनने वाले गजकेसरी योग के कारण मिथुन राशि के जीवन में किसी मित्र का आगमन हो सकता है। धार्मिक कार्य करने पर सुखों का आगमन हो सकता है और साथ ही, धन लाभ के भी योग हैं। अगर नौकरी बदलना चाहते हैं तो अक्षय तृतीया के बाद नौकरी बदल सकते हैं, आपको फायदा होगा।  

यह भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2024 Shopping muhurat: अक्षय तृतीया के दिन इस मुहूर्त में करें सामान की खरीदारी, मिलेगा शुभ फल

सिंह राशि (Leo Zodiac Sign) 

सिंह राशि के जातकों को अक्षय तृतीया के दिन बनने वाले गजकेसरी योग के कारण कारोबार में बड़ा लाभ होगा। आपको व्यापर में उन्नति प्राप्त होगी। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपके लिए अक्षय तृतीया के बाद का समय बहुत शुभ रहेगा। आपको नौकरी में लाभ मिलेगा और आपके प्रमोशन के भी योग हैं। 

यह भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, हो सकती है धन हानि

धनु राशि (Sagittarius Zodiac Sign) 

akshaya tritiya  gajkesari yoga

धनु अरशी के जो जातक नौकरीपेशा हैं उनकी आय में वृद्धि होगी। उन्हें नौकरी के माध्यम से धन लाभ होने के संकेत हैं। साथ ही, आपको नौकरी स्थल पर अपने से ऊंचें अफसरों का साथ भी मिलेगा। पारिवारिक सुख आपको अक्षय तृतीया के बाद से मिलेगा। आपको आर्थिक, मानसिक, आत्मिक लाभ मिलेंगे। 

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर अक्षय तृतीया के दिन गजकेसरी योग बनने से कौन-कौन सी राशियों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ने वाला है और उन्हें क्या-क्या लाभ हो सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।